{"_id":"6697f7c647885cdc13052d74","slug":"mp-news-three-youths-died-due-to-drowning-in-stop-dam-in-morena-all-three-friends-had-gone-to-take-bath-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मुरैना में स्टॉप डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत, नहाने गए थे तीनों दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मुरैना में स्टॉप डैम में डूबने से तीन युवकों की मौत, नहाने गए थे तीनों दोस्त
Wed, 17 Jul 2024 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 10:26 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुरैना में दुखद हादसा हुआ है। तीन युवक स्टॉप डैम में डूब गए। तीनों के शव मशक्कत के बाद निकाले गए। गुरुवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
मुरैना में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना में तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। तीनों आपस में दोस्त थे और नजदीकी स्टॉप डैम में नहाने गए थे। बताया जा रहा है कि तीनों एक दूसरे को बचाने में जान गंवा बैठे।
जानकारी के अनुसार हादसा जौरा जनपद पंचायत के बलालपुर गांव के बाहर बने स्टॉप डैम का है। आशिक, सौरभ, मोहित तीनों आपस में दोस्त हैं और बुधवार को नहाने के लिए डैम पर गए थे। स्टॉप डैम में काफी पानी था, नहाते-नहाते एक दोस्त गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा तो बाकि दोनों उसे बचाने पहुंचे पर तीनों डूब गए। डूबने से तीनों दोस्तों की मौत हो गई। सूचना के बाद जौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों के शवों की कब्जे में लेकर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। फिलहाल तीनों के शवों को भी मोर्चरी में रखवाया गया है। सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा।