फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Election Sumawali MLA Ajab Singh took initiative to defeat Congress in the Sarva Samaj meeting

MP Election: सुमावली MLA अजब सिंह की बगावत, कार्यालय पर सर्वसमाज की बैठक में कांग्रेस को हराने का उठाया बीड़ा

Fri, 20 Oct 2023 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 06:52 PM IST
सार

MP Election 2023: मुरैना की सुमावली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाहा का टिकट कटने के बाद उनके समर्थकों में पार्टी के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है। समाज की बैठक शुक्रवार दिनभर चलती रही। इधर, टिकट कटने पर अजब सिंह ने नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेताओं पर टिकट मैनेज कर प्रतिद्वंदी से करोड़ों रुपये लेने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
MP Election Sumawali MLA Ajab Singh took initiative to defeat Congress in the Sarva Samaj meeting
टिकट कटने पर समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अन्य नेताओं की सहमति से मध्यप्रदेश के विधानसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची गुरुवार देर रात जारी कर दी गई। वहीं, शुक्रवार को सुमावली विधानसभा में अजब सिंह के समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया और सुबह से ही न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित उनके कार्यालय पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। यहां लगभग दो घंटे चली बैठक के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला और कहा कि सुमावली की मजबूरी है अजब सिंह जरूरी है। इसके बाद दाऊजी गार्डन में बैठक आयोजित की गई, जिसमें भी काफी मंथन दिनभर चलता रहा।

विज्ञापन


वर्तमान विधायक अजब सिंह कुशवाह ने हमारे संवाददाता से चर्चा में कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा मेरा टिकट काटा गया है। मुझे इस बात का दुख नहीं है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह इन्होंने कहा कि तेरे पर केस है, इसलिए टिकट में परेशानी है, जिसके चलते मैंने सभी केस को पूरे मन से निपटाया और अब मैं बरी हूं, केवल दो गाली-गलौज के केस हैं, उनमें कोई प्रावधान सजा का नहीं है। इसके बावजूद मेरा टिकट काटा गया है, जबकि उपचुनाव 2020 में भी मेरे पर यही केस थे, तब क्यों टिकट दिया गया।
विज्ञापन


कुशवाह ने अपने कार्यालय पर सभी समाजों के लोगों के साथ दो घंटे चर्चा की और ज्यादातर मत चुनाव लड़ने के आए, इसके बावजूद उन्होंने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन उन्होंने कमलनाथ को खुली चुनौती दी है की मुरैना की छह विधानसभा सीटों में से कांग्रेस एक भी सीट जीत जाएगी तो वह राजनीति से त्यागपत्र दे देंगे। अजब सिंह कुशवाह का गुस्सा यहां भी नहीं थमा और उन्होंने कहा कि तानाशाही पूर्वक मेरा टिकट काटा गया है। सर्वे की कही जाए तो सर्वे में वह नंबर वन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरैना कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को यह बात हजम नहीं हो रही थी कि अजब सिंह को दोबारा टिकट मिल गया तो वहां जीत जाएगा। टिकट वितरण में उन्होंने नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर खुलकर विरोध करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने जिनको सपोर्ट किया, वह सक्सेस हो गए। उन्होंने यह भी कहा कि सुमावली विधानसभा से वृंदावन सिंह सिकरवार के पुत्र मानवेंद्र गांधी का टिकट होता तो वह और उनके समाज उसका साथ देता। क्योंकि उन्होंने मेरे चुनाव में पूरा सहयोग किया था, लेकिन इस टिकट वितरण में भाजपा प्रत्याशी ऐदल सिंह की रणनीति सफल हो गई और जनता की उम्मीद धराशाई हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed