फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Election 2023: Workers ran away after looting vegetables and puri after CM's program

MP Election 2023: सीएम के जाते ही भंडारे पर मची लूटपाट, कार्यक्रम के बाद सब्जी-पूरी लूट कर भागे कार्यकर्ता

Sun, 15 Oct 2023 11:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 15 Oct 2023 11:26 PM IST
सार

मुैरैना में एक ही अलग ही नजारा देखने को मिला। मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जैसे ही कार्यक्रम से हेलीपैड के लिए निकले, वैसे ही भूखे प्यासे बैठे कार्यकर्ता पास में ही आयोजित किए गए भंडारे पर टूट पड़े और जिसके हाथ में जो आया, वह लेकर भागने लगे। 

विज्ञापन
MP Election 2023: Workers ran away after looting vegetables and puri after CM's program
मुरैना में आयोजित कार्यक्रम के बाद खाने पर टूट पड़े कार्यकर्ता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रविवार को मुरैना जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बूथ सम्मेलन में शामिल होने के लिए आए कार्यकर्ता सब्जी-पूरी के लिए आपस में एक दूसरे को धक्का देते हुए दिखाई दिए। लोगों ने जमकर लूटपाट मचाई। यहां से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, जिले के दिमनी विधानसभा क्षेत्र में स्थापित किए गए भाजपा कार्यालय का उद्घाटन एवं बूथ सम्मेलन रखा गया था। इसे संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जैसे ही कार्यक्रम के बाद हेलीपैड के लिए निकले, वैसे ही भूखे प्यासे बैठे कार्यकर्ता पास में ही आयोजित किए गए भंडारे में टूट पड़े। जिसके हाथ में जो आया, वह लेकर भागने लगे। मीडिया कर्मियों ने वहां देखा कि कार्यकर्ता कोई पूरी भरकर ले गया तो कोई सब्जी, किसी के हाथ में जग आया तो उसमें सब्जी भर ले गया। 
विज्ञापन


रोटी के लिए लूटपाट का ये नजारा भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी में देखने को मिला जिसे देखकर लोग दंग रह गए। हालांकि, कार्यक्रम में नेता और भाजपा कार्यकर्ता मामले को दबाने की कोशिश में लग रहे, लेकिन इसकी चर्चा पूरे अंचल में तेजी से फैल गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तोमर ने किया कार्यालय का उद्घाटन
बता दें, देश के कृषि मंत्री और मध्य प्रदेश के कद्दावर नेता कहे जाने वाले केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर टिकट मिलने के बाद रविवार को पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र दिमनी पहुंचे थे। उन्होंने कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ-साथ बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन भी किया, जिसमें सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।

 
तोमर की नाराजगी की चल रही थी खबरें
मध्य प्रदेश की सियासत में यह खबरें चल रही थीं कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर अपने टिकट को लेकर नाराज चल रहे हैं क्योंकि टिकट की घोषणा होने के बाद वे लगभग 15 दिन तक दिमनी नहीं पहुंचे थे और आसपास के हर विधानसभा के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे थे, लेकिन रविवार को तोमर के पहुंचे ही इन सभी खबरों पर विराम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed