फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   MP Election 2023 Case registered supporters and Congress MLA for taking out rally without permission

MP Election 2023: बिना अनुमति लिए रैली निकालकर की सभा, कांग्रेस विधायक सहित आधा सैकड़ा समर्थक पर मामला दर्ज

Sat, 21 Oct 2023 03:22 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 21 Oct 2023 03:22 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस विधायक सहित आधा सैकड़ा कांग्रेस समर्थकों पर मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ता बिना प्रशासन से अनुमति लिए ही रैली निकाल रहे थे।

विज्ञापन
MP Election 2023 Case registered supporters and Congress MLA for taking out rally without permission
घर-घर चलो अभियान का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना में कांग्रेस से टिकट कटने पर सुमावली विधायक अजब सिंह कुशवाह द्वारा रैली निकालने व सभा करने पर विधायक, उनके आधा सैकड़ा समर्थक और गार्डन संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते रोज न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित विधायक अजब सिंह कुशवाह के कार्यालय पर कुशवाह समाज के तमाम लोग एकत्रित हो गए और विरोध स्वरूप नारेबाजी की। वहां से पैदल और बाइकों से रैली के रूप में जौरा रोड पर स्थित दाऊजी धाम पैलेस मैरिज गार्डन में पहुंचे। वहां सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


आचार संहिता प्रभावी होने से बिना अनुमति के प्रदर्शन, जुलूस, रैली और सभा आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है। उसके बाद भी विधायक और उनके समर्थकों ने दाऊजी धाम पैलेस मुरैना में बिना किसी विधिक अनुमति के भीड़ एकत्रित कर सभा का आयोजन किया और राजनैतिक जुलूस निकालकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही संचालक दाऊजी धाम पैलेस मुरैना के द्वारा गार्डन में बिना किसी विधिक अनुमति के राजनैतिक सभा/बैठक का आयोजन करने की अनुमति प्रदान कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। आचार संहिता का उल्लंघन करने के कारण सिविल लाइन थाने में विधायक, उनके समर्थक और गार्डन संचालक के विरूद्ध धारा-188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed