{"_id":"6355719e0f023a7c8a5101e7","slug":"morena-two-people-treated-after-the-firecracker-blast-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena: पटाखा ब्लास्ट हादसे में घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या छह हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: पटाखा ब्लास्ट हादसे में घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या छह हुई
Sun, 23 Oct 2022 10:26 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:26 PM IST
सार
मुरैना जिले के बानमोर कस्बे में 20 अक्टूबर को हुए पटाखा ब्लास्ट में मृतकों की संख्या बढ़ती जी रही है। ब्लास्ट में दो मंजिला मकान ढह गया था। इससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। दो लोगों ने रविवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विस्फोट से गोदाम ध्वस्त हो गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के बानमोर में बीते दिनों हुए पटाखा ब्लास्ट में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से दो लोगों ने रविवार को ग्वालियर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।
बता दें कि 20 अक्टूबर को बानमोर कस्बे में पटाखा ब्लास्ट होने से दो मंजिला मकान ढह गया था। दुर्घटना में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी और सात लोग जख्मी हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल मुरैना से ग्वालियर रेफर कर दिया गया था। रविवार को उपचार के दौरान दो घायलों की मौत हो गई। मृतकों के नाम विशाल वाल्मीकि तथा शाहिद खान बताए गए हैं। सभी मृतकों के नाम इस प्रकार हैं- अन्नू पति जमील खान (38), जोया पिता जमील खान (8), पप्पू उर्फ जीतेंद्र पिता महेंद्र गुर्जर (45), गोलू उर्फ विजय पिता दिलीप प्रजापति (12), विशाल पिता दीपक वाल्मीकि (21), शाहिद पिता जमील खान (20)।
इस घटना के बाद सरकार ने संबंधित सब इंस्पेक्टर जोगिंदर यादव, प्रधान आरक्षक और आरक्षक को निलंबित किया है। इसके अलावा बानमोर थाना प्रभारी ओर एसडीओपी की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एएसपी डॉ. रायसिंह नरवरिया दो दिन में जांच करके एसपी को सौंपेंगे।