फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Scindia attacks Indi Alliance, says: Ye arrogant-arrogant-corrupt alliance

Morena: सिंधिया का इंडी अलायंस पर हमला, कहा- ये घमंडी-अहंकारी-भ्रष्टाचारियों का गठबंधन, इनकी असलियत सामने आई

Wed, 24 Jan 2024 10:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 10:58 PM IST
सार

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना पहुंचे। उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस को घमंड़ी, अहंकारी और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया।

विज्ञापन
Morena: Scindia attacks Indi Alliance, says: Ye arrogant-arrogant-corrupt alliance
मुरैना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंत्री व नेता क्षेत्रों का दौरा कर सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुरैना पहुंचे। जहां उन्होंने मुरैना में आभार सभा को संबोधित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने विपक्षी गठबंधन इंडी अलायंस को घमंड़ी, अहंकारी और भ्रष्टाचारियों का गठबंधन बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने सुमावली में कहा कि भाजपा एक तरफ अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी, आत्मनिर्भर भारत की स्थापना हो रही थी। तो दूसरी तरफ असम में लाठियां और पत्थर बरस रहे हैं। यह इन कांग्रेसियों की भारत जोड़ो यात्रा है। इनके भारत जोड़ो यात्रा की पूरी असलियत अब जनता के सामने आ चुकी है। सिंधिया ने प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने को लेकर जनता का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें मुरैना शहर में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुष्पहार से जोरदार स्वागत किया। यहां से वे सबसे पहले सबलगढ़ में आयोजित आभार सभा को संबोधित करने पहुंचे। सबलगढ़ में कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वे सुमावली विधानसभा स्थित जोधा बाबा मंदिर पर पहुंचे। यहां पर मध्य प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना ने चुनाव के बाद आभार सभा का आयोजन किया था। आभार सभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने पत्रकारों से चर्चा की। इसके बाद वे ग्वालियर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed