फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Police Encounter With Gudda Gurjar Gang in Pahargarh Forests

Morena News: चंबल में डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग और पुलिस के बीच मुठभेड़, शॉर्ट एनकाउंटर में दो गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2022 02:58 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 25 Sep 2022 02:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में पुलिस और गुड्डा गुर्जर गैंग के बीच पहाड़गढ़ के जंगल में मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने गुड्डा गुर्जर गैंग के ऊपर गोलियां बरसाई, लेकिन डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस की गोलियों से बच निकला।

विज्ञापन
Morena Police Encounter With Gudda Gurjar Gang in Pahargarh Forests
पुलिस और गुड्डा गुर्जर गैंग - फोटो : Social Media

विस्तार

मुरैना जिले में पहाड़गढ़ थाना इलाके के जंगलों में पुलिस और 60 हजार रुपये के इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर गैंग से आमने-सामने फायरिंग हो गई। शॉर्ट एनकाउंटर में पुलिस ने गुड्डा गुर्जर गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अधिकारियों का कहना है, मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि डकैत गुड्डा गुर्जर अपने साथियों के साथ हनुमान मंदिर पर आ रहा है। किसी घटना को अंजाम देने के लिए, तभी कैलारस थाना प्रभारी पहाड़गढ़ सहित आधा दर्जन से अधिक पुलिस टीमें लगाकर घेराबंदी की। पुलिस डकैत के दो सहयोगी गिरफ्तार करने में तो कामयाबी हासिल कर ली, लेकिन डकैत गुड्डा गुर्जर पुलिस के हाथों से निकल कर फरार हो गया।
विज्ञापन


मुरैना पुलिस लगातार दावा कर रही है कि उनकी टीम जंगलों में सर्च कर रही है, लेकिन इतना पुलिस फोर्स होने के बाद भी डकैत अपने साथियों के साथ निकल गया। इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुरैना पुलिस कार्रवाई के नाम पर सिर्फ हवा हवाई चल रही है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी जिले में पोस्टिंग के बाद से दावा कर रहे हैं कि वह गुड्डा गुर्जर डकैत को जल्द पकड़ लेंगे, लेकिन अभी तक उनके हाथ खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी टीम, जो जंगलों में डकैतों के नाम पर सर्चिंग कर रही है, वह सिर्फ हवा हवाई है। इससे पहले भी पहाड़गढ़ इलाके में राजस्थान का डकैत केशव गुर्जर आदिवासियों से एक हजार रुपये का टैक्स ले जा चुका है। कहीं न कहीं इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि मुरैना पुलिस या राजनेताओं का संरक्षण डकैतों को प्राप्त है। गुड्डा गुर्जर गैंग के दो सदस्यों को पुलिस ने पकड़ा है और आधा दर्जन से अधिक खाली खोखे, जो डकैत और पुलिस के की ओर से राउंड फायर किए गए हैं।

पुलिस अधीक्षक अभी भी दावा कर रहे हैं, जल्द दोनों डकैत पुलिस की गिरफ्त में होंगे। लेकिन इतने लंबे समय में पुलिस अधीक्षक डकैतों को नहीं पकड़ पाए। पुलिस अधीक्षक सिर्फ बयानबाजी से ही डकैतों की गिरफ्तारी कर सकते हैं। लेकिन धरातल पर कुछ भी नहीं है। चंबल इलाके में इस समय दो डकैत गिरोह चंबल और पहाड़गढ़ की जंगलों में अपनी दहशत बनाए हुए हैं।


पुलिस के अधिकारी और ईडी प्रभारी लगातार डकैत की गिरफ्तारी का दावा तो करते हैं, लेकिन सिर्फ इनका दावा हकीकत में कुछ और ही कहता है। डकैत गुड्डा गुर्जर पर एक दर्जन से अधिक संगीन अपराध दर्ज हैं। लूट, डकैती और हत्या के मामले दर्ज हैं। डकैत गुड्डा गुर्जर को न्यायालय से आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। इसलिए डकैत पुलिस के हाथ में नहीं लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed