{"_id":"64f5a368a4e3c73b09041cce","slug":"morena-patwari-arrested-while-taking-15-thousand-bribe-in-name-of-name-transfer-gwalior-lokayukta-took-action-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena News: नामांतरण के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena News: नामांतरण के नाम पर 15 हजार रिश्वत लेते हुए पटवारी गिरफ्तार, ग्वालियर लोकायुक्त ने की कार्रवाई
Mon, 04 Sep 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 04 Sep 2023 02:59 PM IST
सार
ग्वालियर लोकायुक्त टीम ने मुरैना जिले में कार्रवाई की है। टीम ने कार्रवाई के दौरान रिश्वतखोर पटवारी को गिरफ्तार कर लिया, जो नामांतरण के नाम पर 15 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को मुरैना में एक रिश्वतखोर पटवारी को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पटवारी आवेदक से ऑनलाइन नामांतरण करने के बदले रिश्वत ले रहा था।
विज्ञापन
लोकायुक्त पुलिस एसपी रामेश्वर यादव ने बताया, मुरैना की जौरा तहसील के ग्राम गलेथा, हवेली का पुरा निवासी केंद्र सिंह सिकरवार ने एक शिकायती आवेदन कार्यालय में दिया था। इसमें पटवारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की गई थी। आवेदक ने लिखा कि उसने जौरा तहसील के हल्का नंबर 93 के पटवारी सुरेश बंजारा को उसकी जमीन का ऑनलाइन नामांतरण करने का आवेदन दिया था। लेकिन पटवारी ने इसके बदले 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। लोकायुक्त पुलिस ने आवेदन की जांच के लिए आवेदक को एक रिकॉर्डर दिया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने का प्रमाण लोकायुक्त को मिल गया।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी सुरेश बंजारा ने आवेदक केंद्र सिंह को रिश्वत की राशि के साथ अपने घर पर ही बुलाया था। निर्धारित समय पर ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस टीम का ट्रैप दल नवोदय कॉलोनी मुरैना पहुंचा। आवेदक को आरोपी पटवारी के घर में भेजा और उसने रिश्वत की राशि 15 हजार रुपये पटवारी सुरेश बंजारा को देने के बाद जैसे ही इशारा किया, ट्रैप दल ने पटवारी के घर छापा मारकर उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
