फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News: Railway bridge built in Scindia state collapsed five laborers injured

Morena News: सिंधिया रियासत में बना रेलवे का पुल गिरा, काम कर रहे पांच मजदूर घायल

Tue, 02 Apr 2024 12:04 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 02 Apr 2024 12:04 PM IST
सार

जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि सिकरौदा गांव के पास सोन नदी पर बने पुल को काटते समय यह घटना हुई है। कोटा के एक ठेकेदार ने पुल को खरीदा था और उसे डिस्पोजल करने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।  

विज्ञापन
Morena News: Railway bridge built in Scindia state collapsed five laborers injured
पुल गिरने से मजदूर घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिले के जौरा थाना क्षेत्र के सिकरौदा गांव के पास सिंधिया रियासत के जमाने में बना रेलवे का पुल धराशाई हो गया। मजदूर इस नैरो गेज पुल को हटाने का काम कर रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के दौरान पुल पर करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से पांच घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को इलाज के लिए जौरा अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिकी उपचार के बाद सभी को मुरैना जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुल को हटाने का काम चल रहा था। मजदूर एक साइड से पुल काटकर हटा रहे थे, इस दौरान वह धंसक गया। बता दें कि नैरो गेज ट्रेन की जगह चंबल अंचल में ब्रॉडगेज की सुविधा जौरा से ग्वालियर के लिए कर दी गई है, जिसके कारण यह पुल अनुपयोगी हो गया था। जिसके चलते इसे हटाने का काम किया जा रहा था। पुल पर काम कर रहे एक मजदूर अजमेर खां ने बताया कि काटते समय अचानक पुल टूट गया। हादसे में 5 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 3 को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में इकबाल, फिरोज, सुभराती, भोला और लालू शामिल हैं। 
विज्ञापन


जौरा थाना प्रभारी उदयभान सिंह यादव ने बताया कि सिकरौदा गांव के पास सोन नदी पर बने पुल को काटते समय यह घटना हुई है। कोटा के एक ठेकेदार ने पुल खरीदा था जिसे हटाने का काम किया जा रहा था और इसी दौरान हादसा हो गया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed