फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Murder Case Video Police did not help even after being shot

Morena Murder: गोली लगने के बाद भी पुलिस ने नहीं की मदद, कहा- लोगों को मरने दो, थाने में स्टाफ नहीं है

Sat, 06 May 2023 02:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 06 May 2023 02:34 PM IST
सार

मुरैना जिले के लेपा गांव में शुक्रवार को छह लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात को पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दिया गया। दस साल पहले कचरा डालने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें दो लोगों की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में एक और वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन
Morena Murder Case Video Police did not help even after being shot
गोली लगने के बाद भी पुलिस ने नहीं की मदद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना में हुए गोलीकांड के बाद का एक वीडियो सामने आया है। गोली लगने के बाद सिहोनिया थाने में जाकर फरियादी ने गुहार लगाई थी। मृतक के परिजन पुलिस थाने में गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिसकर्मी का दिल नहीं पसीजा। पुलिसकर्मी वीडियो में कहते दिखाई दे रहे हैं कि जितने भी मर रहे हैं, उनको मर जाने दो थाने में स्टाफ नहीं है। घटना के बहुत देर बाद फोर्स इकट्ठा हुआ और एक घंटे बाद गांव पहुंचा।

विज्ञापन


वहीं, मृतकों के परिजनों की मांग है कि सरकार मृतकों के बच्चों का भरण-पोषण से लेकर पढ़ाई तक का जिम्मा उठाए। हत्या के आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाया जाए। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। सरकार ने ग्रामीणों की मांगों को स्वीकृति दी है। बच्चियों की शादी के लिए पांच-पांच लाख रुपये, पांच शास्त्र लाइसेंस शासकीय योजनाओं का लाभ मृतकों के परिवार को दिया जाएगा। प्रभारी मंत्री और केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए, अब सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है।
विज्ञापन


बता दें, शुक्रवार सुबह गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो परिवारों में विवाद हुआ और उसके बाद एक पक्ष के परिवार वालों ने दूसरे पक्ष के परिवार में छह लोगों को गोलियों से भून दिया, जिसमें तीन महिला और तीन पुरुषों की मौत हो गई है और अभी दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका ग्वालियर में इलाज जारी है। यह खूनी घटना पूरे मध्यप्रदेश में आग की तरह फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस गोलीकांड में गजेंद्र सिंह तोमर (65) उसके दो बेटे संजू सिंह तोमर (40), सत्यप्रकाश तोमर (36) और तीन बहुएं बबली पत्नी नरेंद्र सिंह, मधु पत्नी सुनील सिंह, केशकुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। दो बेटे वीरेंद्र तोमर, नरेंद्र तोमर और परिवार का विनोद तोमर घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed