{"_id":"63e723c1be626290c30e2cc3","slug":"morena-fierce-firing-after-stone-pelting-between-two-communities-2023-02-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Morena: दो समुदाय के बीच पथराव के बाद जमकर चली गोलियां, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena: दो समुदाय के बीच पथराव के बाद जमकर चली गोलियां, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका
Sat, 11 Feb 2023 01:21 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 11 Feb 2023 01:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में दो समुदायों के बीच जमकर पथराव हुआ और गोलियां चलीं। हालांकि, इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। मामले को देखते हुए पुलिस ने पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।
विज्ञापन
पथराव के बाद जमकर चली गोलियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरैना जिले में सटोरिए की मारपीट के बाद राठौर समाज के लोगों ने एक मुस्लिम लड़के की पिटाई क्या कर दी, इस्लामपुरा में बवाल खड़ा हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने एकजुट होकर शुक्रवार रात जमकर एक दूसरे पर पथराव करते हुए गोलियां चलाई। हालांकि, गोलीबारी से किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन पथराव में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद मौके पर रातभर तनाव की स्थिति बनी रही। एसपी आशुतोष बागरी ने बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है। वहीं, मारपीट और पथराव के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
मुस्लिम समुदाय के तीन लड़कों ने मारपीट की थी...
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र की हद में आने वाली इस्लामपुरा कॉलोनी निवासी मुन्ना राठौर पेशे से सटोरिया है। शुक्रवार शाम को किसी बात को लेकर मुस्लिम समुदाय के तीन लड़कों ने उसकी मारपीट कर दी थी। वहीं, शाम के समय मुस्लिम समुदाय के वही तीन लड़के राठौर मोहल्ले में से होकर गुजरे तो मुन्ना राठौर तथा उसके साथियों ने उनको घेर लिया। बताते हैं कि इस दौरान दो लड़के वहां से भाग गए, मुन्ना राठौर तथा उसके साथियों ने एक लड़के को पकड़ लिया। इस लड़के की उन्होंने जमकर मारपीट कर दी। इस घटना के बाद बदले की भावना से मुस्लिम समाज के लोग एकजुट हो गए। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात राठौर और मुस्लिम समाज के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन
जमकर बरसाए पत्थर...
इस दौरान दोनों पक्षों ने करीब एक घंटे तक एक दूसरे पर जमकर पत्थर बरसाए और गोलियां भी चलाई। पथराव इतना हुआ कि घटना के बाद सड़क पर काफ़ी संख्या में ईंट पत्थर पुलिस को पड़े हुए मिले। बताते हैं कि घायल अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल नहीं पहुंचे। वे पुलिस की डर से चुपचाप अपने-अपने घरों में ही मरहम-पट्टी किए। मुस्लिम समाज के लोग मामला कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाने पहुंच गए। राठौर समाज की ओर से किसी के थाने पहुंचने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने मोर्चा संभालते हुए रातभर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया।
क्या कहना है सीएसपी का...
सीएसपी अतुल सिंह का कहना है, बीते रोज दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस मामला दर्ज किया गया है। फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से पथराव व फायरिंग हुई है। मामले की जांच की जा रही है। पथराव और फायरिंग करने वालो की पहचान कराई जा रही है। वहीं, मारपीट और पथराव के वीडियो शोसल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि दो दर्जन से अधिक लोग पथराव कर रहे हैं।
वहीं, मुस्लिम महिलाएं भी पथराव कर रही हैं और वीडियो में कुछ लोगों के नाम भी लिए जा रहे हैं। मुस्लिम समाज की महिलाओं का कहना है, हमारे यहां तो कोई आदमी नहीं था। केवल महिलाएं और बच्चे थे। राठौर समाज के 30 से 40 लोग आए और पथराव और फायरिंग करने लगे। हमने तो अपने बचाव के लिए पथराव किया है।
