फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena Crime Rape accused house demolished in Morena

Morena Crime: 3 साल की मासूम से रेप के आरोपी पर एक्शन, 24 घंटे के अंदर घर तोड़ा गया

Wed, 14 Sep 2022 05:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 14 Sep 2022 05:20 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। घटना जिले के बामोर थाना इलाके की है। मंगलवार शाम घर के बाहर खेल रही बच्ची को आरोपी ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Morena Crime Rape accused house demolished in Morena
रेप के आरोपी का घर तोड़ा - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में तीन साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में सरकार से लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। घटना के 24 घंटे के अंदर प्रशासन ने दुष्कर्मी के मकान पर बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया।

विज्ञापन


दर्जनों भर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी बुलडोजर सहित दुष्कर्मी आरोपी के घर पर पहुंचे। उसके बाद उसे खाली करवाकर बुलडोजर से तोड़ दिया। बता दें कि मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना मंगलवार शाम की है। दुष्कर्म का आरोपी करीब 40 साल का है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। ऐसे में मौका पाकर आरोपी उसे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ घिनौना कृत्य किया। ऐसे में जब घर पर बच्ची गायब मिली तो मां उसे तलाशने के लिए निकली। इस दौरान झाड़ियों में सिसकने की आवाज सुनाई दी। वहां उसकी बच्ची खून से लथपथ अवस्था में पड़ी हुई थी। तत्काल मां ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। गंभीर हालत में बच्ची को ग्वालियर के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed