{"_id":"641c2c0f1b61feb8c70b8716","slug":"morena-crime-laborer-died-after-being-crushed-by-sand-mafia-three-in-critical-condition-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Morena Crime: चंबल में रेत माफिया ने चार मजदूरों को कुचला, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, सभी ग्वालियर निवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Morena Crime: चंबल में रेत माफिया ने चार मजदूरों को कुचला, एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, सभी ग्वालियर निवासी
Thu, 23 Mar 2023 04:08 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 23 Mar 2023 04:08 PM IST
सार
Morena Crime: मध्यप्रदेश में मुरैना जिले के तहत आने वाले चंबल एरिया में रेत माफियाओं की दहशत बरकरार है। माफियाओं ने चार मजदूरों को कुचल दिया। इनमें से एक की मौत, वहीं तीन मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल मजदूर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के चंबल में रेत माफियाओं का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला मुरैना जिले का है, जहां पर रेत माफियाओं ने चार मजदूरों को कुचल दिया है। इन सभी मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक मजदूर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना नूराबाद थाना इलाके की नेशनल हाइवे-44 की है। घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि नूराबाद थाना इलाके के नेशनल हाइवे पर पुलिस की टीम रेत माफियाओं को पकड़ने के लिए जा रही थी। इस बात की जानकारी रेत माफियाओं को लगी तो उन्होंने अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को दौड़ाना शुरू कर दिया। जब रेत माफिया जेके टायर फैक्ट्री के पास पहुंचे तो वहां पर बाइक सवार चार मजदूर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे, उसी दौरान रेत माफियाओं पीछे से उनकी बाइक को टक्कर मारते हुए भाग गए।
विज्ञापन
एक की मौत, तीन गंभीर घायल...
रेत माफियाओं के द्वारा टक्कर लगने से चारों मजदूर गिर पड़े। गंभीर चोट आने के बाद सभी मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीन मजदूरों का इलाज अभी जारी है। इस घटना में जिस मजदूर की मौत हुई है, उसका नाम गुलशन पुत्र देवलाल जाटव उम्र 45 साल है। यह ग्वालियर जिले का रहने वाला है। वहीं दिनेश उम्र 35 साल, रवि उम्र 30 साल, अमर सिंह उम्र 42 साल यह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। यह सभी मजदूर ग्वालियर के रहने वाले हैं और ग्वालियर से बामोर फैक्ट्री में काम करने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
