फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena: Controversy over sitting in the reserved coach of the train, youth beat up three soldiers

Morena: ट्रेन के आरक्षित कोच में बैठने को लेकर विवाद, युवाओं ने तीन जवानों को पीटा

Tue, 31 Jan 2023 10:57 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 31 Jan 2023 10:57 PM IST
सार

मुरैना रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ग्वालियर से दिल्ली जाने वाली दादर-अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 पर आकर रुकी। यहीं आरक्षित कोच के अंदर मुरैना के कुछ युवाओं से पुलिस जवानों से बहस हो गई। उसके बाद युवाओं ने हुड़दंग शुरू कर दिया। 

विज्ञापन
Morena: Controversy over sitting in the reserved coach of the train, youth beat up three soldiers
मुरैना रेलवे स्टेशन पर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना रेलवे स्टेशन पर खाकी वर्दी पहने तीन जवानों को पीटने का मामला सामने आया है। कुछ युवकों से उनका ट्रेन के आरक्षित कोच में बैठने को लेकर विवाद हुआ था। घटना का वीडियो सामने आया है, जो वायरल हो रहा है। हालांकि थाने पर कोई शिकायत नहीं हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सोमवार रात 12:30 बजे का है। मुरैना रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ग्वालियर से दिल्ली जाने वाली दादर-अमृतसर एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर 2 पर आकर रुकी। यहीं आरक्षित कोच के अंदर मुरैना के कुछ युवाओं से पुलिस जवानों से बहस हो गई। उसके बाद युवाओं ने हुड़दंग शुरू कर दिया। युवाओं ने ट्रेन में मौजूद तीनों जवानों को बाहर खींचा और अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो आज वायरल हो गया। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो में मारपीट कर रहे युवा गालियां भी दे रहे हैं और पिटने वाला वर्दीधारी उन्हें छोड़ने की गुहार लगा रहा है। पूरा घटनाक्रम दो मिनट तक चला, लेकिन इस दौरान मुरैना स्टेशन पर तैनात आरपीएफ व जीआरपी का कोई जवान मौके पर नहीं पहुंचा। हुड़दंग कर रहे युवाओं द्वारा चेन पुलिंग किए जाने से ट्रेन काफी देर तक प्लेटफार्म पर रुकी रही। जीआरपी थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि सुनने में आया है कि रात को ट्रेन में सीट को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन थाने पर कोई शिकायत करने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed