{"_id":"649beade234f7025340c62b8","slug":"ladli-behna-scheme-shivraj-s-plan-got-a-break-in-morena-fraud-with-42-dear-sisters-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ladli Behna Scheme: शिवराज की योजना को मुरैना में लगा ब्रेक, 42 लाड़ली बहनों के साथ धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ladli Behna Scheme: शिवराज की योजना को मुरैना में लगा ब्रेक, 42 लाड़ली बहनों के साथ धोखाधड़ी
Wed, 28 Jun 2023 01:40 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 28 Jun 2023 01:40 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की लाड़ली बहना योजना का मुरैना जिले में बड़ा झटका लगा है। 42 लाड़ली बहनों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कियोस्क संचालक ने उनके साथ ठगी की है।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना में हुई धोखाधड़ी की शिकायत करने पहुंची महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी योजना को बड़ा झटका लगा है। जिले के पोरसा जनपद पंचायत में कियोस्क संचालक ने ही 42 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी की है। लाड़ली बहना योजना के तहत इन महिलाओं के खाते में आए रुपये निकाल लिए गए हैं। अब उनसे कहा जा रहा है कि 100 रुपये लेना है तो ले लो।
विज्ञापन
दरअसल, लाड़ली बहना योजना के तहत 10 जून को पहली बार पात्र महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये डाले गए। इस योजना के तहत हर महीने की दस तारीख को पात्र महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये आएंगे। इस योजना को पलीता लगाते हुए एक कियोस्क संचालक ने पोरसा जनपद के दीना पुरा गांव की 42 महिलाओं के बैंकों में आई राशि हड़प ली। महिलाओं ने इसकी शिकायत संबंधित थाने में की तो वहां सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
महिलाओं का कहना है कि उनके पास एटीएम कार्ड नहीं है। सरपंच सचिव और कियोस्क संचालक ने जरूरी कागजात रख लिए थे। दस तारीख को जब सभी पात्र महिलाओं के खाते में एक-एक हजार रुपये ट्रांसफर हुए तो इन 42 महिलाओं के खाते सूने रह गए। इस पर उन्होंने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर आधार कार्ड से लिंक बैंक खातों की जांच कराई तो पता चला कि उनका खाता किसी अन्य बैंक में भी है और उसमें पैसा आया था। इस पैसे को कोई पहले ही निकाल चुका है। जब महिलाओं ने कियोस्क संचालक से संपर्क किया तो वह दो-टूक शब्दों में मुकर गया। यह भी कहने लगा कि 100 रुपये लेने है तो ले लो।
विज्ञापन
मामले की जांच होगी
महिलाओं ने कियोस्क संचालक रवि तोमर पर धोखाधड़ी के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रवि तोमर ने गांव आकर फिनो बैंक में उनका खाता खोला। झूठ बोलकर खाते खुलवाए। जब लाड़ली बहना योजना की राशि आई तो वह अपने खातों की जांच करने भी पहुंची। तब तोमर भड़क गया। उसने यह तक कह दिया कि 'क्या तुम्हारे बाप ने पैसे डाले हैं। मेरे पास कोई पैसा नहीं है। 100 रुपए लेने हो तो लो।' इसकी शिकायत महिलाओं ने थाने में की, लेकिन थाना प्रभारी ने सुनवाई नहीं की। फिर वह जनपद पंचायत पोरसा पहुंची लेकिन जनपद सीईओ ने भी शिकायत नहीं सुनी। तब अपर कलेक्टर नरोत्तम भार्गव ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
