फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Kamalnath in Morena: Former CM said- Shivraj ji is furious, nowadays half of his speech is focused on Kamal Nath.

Kamalnath in Morena: पूर्व सीएम ने कहा- शिवराज जी बौखलाए हुए हैं, आजकल उनका आधा भाषण कमलनाथ पर ही केंद्रित रहता है

Fri, 08 Jul 2022 05:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 08 Jul 2022 05:59 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में लगातार दौरे कर रहा हूं। जनता शिवराज जी की नाटक-नौटंकी-झूठ व घोषणाओं से ऊब चुकी है, उनका इससे पेट भर चुका है। आजकल शिवराज जी तो बौखलाए हुए हैं। 

विज्ञापन
Kamalnath in Morena: Former CM said- Shivraj ji is furious, nowadays half of his speech is focused on Kamal Nath.
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मुरैना में रोड शो किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को मुरैना में रोड शो किया। आपका कमलनाथ आपके साथ कार्यक्रम के लिए वे यहां पहुंचे थे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट मांगे। रोड के दौरान उन्होंने शिवराज सरकार पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि आज मूरैना आकर मैंने आप लोगों की निष्ठा व मेहनत देखी है। इसके आधार पर मैं दावे से यह कह सकता हूं कि यहां कांग्रेस का परचम हर हाल में लहराएगा। यह एक बात आप सभी को याद रखनी है कि भाजपा आखिरी 3 दिनों में तमाम हथकंडे अपनाती है, तमाम गड़बड़ियां करती हैं। अभी नगरीय निकाय के दूसरे चरण के मतदान में 4 दिन बचे हैं। आप लोगों ने इतने दिन पूरी निष्ठा व लगन से काम किया है। आख़री 4 दिन भी आप इसी प्रकार सब कुछ भूल कर कांग्रेस की मजबूती के लिए जुटे रहो।
विज्ञापन


पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मैं पूरे प्रदेश में लगातार दौरे कर रहा हूं। जनता शिवराज जी की नाटक-नौटंकी-झूठ व घोषणाओं से ऊब चुकी है, उनका इससे पेट भर चुका है। आजकल शिवराज जी तो बौखलाए हुए हैं। आजकल उनका आधा भाषण कमलनाथ पर ही केंद्रित रहता है, क्योंकि उनको जनता का ध्यान मुद्दों से भटकाना है। जनता को गुमराह करना है। वो अपने 18 वर्ष का हिसाब देना नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमलनाथ ने कहा कि हमारा तो उनसे बस यही कहना है कि आप तो बस अपना हिसाब दो, हमें कुछ नहीं सुनना कि आप अगले 5 वर्ष क्या करोगे। पहले आप अपने पिछले 18 वर्ष का हिसाब दो। शिवराज जी रोज एक झूठ बोलते हैं। क्रिकेट में तो हमने रणजी ट्रॉफी जीत ली लेकिन शिवराज जी ने तो झूठ में ओलंपिक और वर्ल्ड कप जीता है। कमलनाथ ने कहा कि मैं आज जनता से यही निवेदन करता हूं कि जिस निष्ठा से आप पिछले 1 माह से जुटे हुए  हैं, उसी निष्ठा से अगले 4 दिन भी आप इसी प्रकार जुटे रहें।
आपकी यही निष्ठा ही हमारी मजबूती है। मुझे पूरी उम्मीद व विश्वास है कि कांग्रेस की यहां ऐतिहासिक विजय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed