फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   In the dispute over the land in Morena, there was fierce firing between the two sides

Morena: जमीन को लेकर विवाद में दो पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 12 लोग घायल, ग्वालियर रेफर

Tue, 15 Aug 2023 11:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 15 Aug 2023 11:10 PM IST
सार

जमीन को लेकर विवाद में फायरिंग। घायल सोनू और लाला तोमर आदतन अपराधी हैं। दोनों पर दो दर्जन से अधिक चोरी लूट डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मामले भी दर्ज हैं।

विज्ञापन
In the dispute over the land in Morena, there was fierce firing between the two sides
अस्पताल में भर्ती घायल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जिले के अम्बाह के रुअर गांव में पंचायत चुनाव और जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद देखते ही देखे इतना बढ़ गया कि एक दूसरे पर दोनों पक्षों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान दोनों ही पक्षों के एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अम्बाह से जिला अस्पताल रेफर किया और जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार करने के बाद चारों घायलों को डॉक्टर ने जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया है। घायलों में से एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन


घटना मुरैना जिले के अंबाह थाना क्षेत्र के रूअर गांव की है। यहां बृजमोहन और सोनू तोमर में पंचायत चुनावी रंजिश के साथ-साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। ब्रजमोहन और सोनू तोमर में जमीनी विवाद को लेकर पहले तो कहासुनी हुई, लेकिन बात इतनी बढ़ गई की दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक पक्ष के बृजमोहन और सीताराम को गोली लगी है। वहीं दूसरे पक्ष के सोनू और लाला तोमर को गोली लगी है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सोनू और लाला तोमर आदतन अपराधी हैं। दोनों पर दो दर्जन से अधिक चोरी लूट डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर धाराओं में मामले भी दर्ज हैं। वहीं घायल सीताराम का कहना है कि साहब यह तो आपराधिक किस्म के लोग हैं जो आए दिन गांव में मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। हमारी जमीन में इन्होंने हल चला दिया था इसी बात को लेकर हमने इनसे कहा तो पिस्टल से गोली मार दी, जिसमें मैं और मेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को अम्बाह से जिला अस्पताल भेजा यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी घायलों को ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है।वहीं इस मामले में अम्बाह थाना प्रभारी वीरेश कुशवाह का कहना है की रुअर गांव में दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों तरफ से गोली चली है जिसमें चार लोग घायल है जिन्हे इलाज के लिए ग्वालियर भेजा गया है। सोनू तोमर वाली पार्टी आदतन अपराधी है।मामले की जांच की जा रही है दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed