फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Morena News: Conflict in Lepa Village Land Dispute Death of six People in Firing

Morena News: मुरैना में जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी; छह लोगों की हत्या, दो की हालत गंभीर

Fri, 05 May 2023 01:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 05 May 2023 01:27 PM IST
सार

Morena Firing News: मुरैना जिले के लेपा गांव में जमीनी विवाद को लेकर छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। गांव में तनाव के हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
Morena News: Conflict in Lepa Village Land Dispute Death of six People in Firing
जमीनी विवाद में छह की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुरैना में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर हैं। जानकारी के अनुसार जिले के सिंहोंनिया थाना अंतर्गत लेपा गांव में शुक्रवार सुबह धीर सिंह ने हथियारों सहित गजेंद्र सिंह के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर हमला किया था। दोनों परिवारों के बीच 2013 से घूरे पर कूड़ा डालने को लेकर विवाद चल रहा है। पुरानी रंजिश में धीर सिंह ने गजेंद्र सिंह के परिवार के छह लोगों को गोली मारी, जिनमें तीन महिला और तीन पुरुषों को गोली लगी। गोली लगने से तीन पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। फिलहाल दो गंभीर अस्पताल में भर्ती हैं। घटना के बाद गांव में तनाव के हालात हैं। भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि घटना के बाद आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, घायलों को पुलिस लाइन जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। जिले के प्रभारी पुलिस अधीक्षक ने घटना की गंभीरता को देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल भेजा है। विवाद के दौरान मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना का वीडियो भी बनाया है, जो कि सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 



2013 से जारी है दोनों परिवारों में विवाद
बताया जा रहा है कि 10 साल पहले 2013 में धीर सिंह तोमर और गजेंद्र सिंह तोमर के परिवार के बीच विवाद हुआ था, इस दौरान धीर सिंह के परिवार के दो लोगों की मौत हो गई थी। हत्या का आरोप गजेंद्र सिंह के परिवार पर लगा था। विवाद के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार गांव छोड़कर दूसरी जगह रहने चला गया था, बाद कोर्ट में केस चला और फिर दोनों परिवारों ने सामाजिक तौर पर समझौता कर लिया था। सुलह होने के बाद गजेंद्र सिंह का परिवार लेपा गांव में फिर से रहने के लिए पहुंचा था। 

शुक्रवार सुबह पुराने जमीनी विवाद को लेकर धीर सिंह के परिवार के लोगों ने गजेंद्र सिंह के परिवार पर पहले लाठी डंडों से हमला किया, जब विवाद और बढ़ा तो धीर सिंह के पक्ष के श्यामू और अजीत ने मिलकर गजेंद्र सिंह और उसके परिवार पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। इस दौरान तीन लोगों की गोली लगने से मौत हो गई, बाद में दो और लोगों ने दम तोड़ दिया। इस घटना में लेस कुमारी पत्नी वीरेंद्र सिंह, बबली पत्नी नरेंद्र सिंह तोमर,मधु कुमारी पत्नी सुनील तोमर, गजेंद्र सिंह पुत्र बदलू सिंह, सत्य प्रकाश पुत्र गजेंद्र सिंह, संजू पुत्र गजेंद्र सिंह की मौत हो गई है।घायलों में विनोद सिंह पुत्र सुरेश सिंह तोमर और वीरेंद्र पुत्र गजेंद्र सिंह शामिल हैं।

पान सिंह तोमर से है गांव का संबंध
बता दें लेपा गांव के पास ही भिडोसा गांव है, इसलिए इस गांव को लेपा भिड़ोसा गांव भी कहते हैं। भिडोसा गांव डाकू पान सिंह तोमर का पैतृक गांव है। पान सिंह तोमर का विवाद भी जमीनी विवाद के कारण डाकू बना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed