फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Divyang beaten to death for land, Younger brother, daughter-in-law and uncle killed and burnt

MP News: जमीन के लिए दिव्यांग की पीट-पीटकर हत्या, छोटे भाई, बहू और ताऊ ने मारकर शव जलाया फिर नदी में फेंका

Sat, 15 Apr 2023 12:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Apr 2023 12:36 PM IST
सार

मुरैना के बोरखेड़ा गांव में एक भाई ने जमीन के विवाद के चलते अपने बड़े भाई की पत्नी और ताऊ के साथ मिलकर हत्या कर दी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपियों ने दिव्यांग की हत्या के बाद उसके शव को जलाकर नदी में बहा दिया।

विज्ञापन
Divyang beaten to death for land, Younger brother, daughter-in-law and uncle killed and burnt
जमीन विवाद में दिव्यांग की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरैना जिला मुख्यालय से 90 किलोमीटर दूर बेरखेड़ा गांव में जमीनी विवाद में सगे भाई को मौत के घाट उतारने का मामला सामने आया है। मृतक दिव्यांग वीरू कुशवाहा दिल्ली में मेट्रो में नौकरी करता था। कुछ दिन पूर्व अपने घर आया था, इस दौरान उसने जमीन खरीदी थी, जिसको लेकर उसके ताऊ, भाई और भाभी काफी नाराज हो गये। दिव्यांग से परिजनों ने काफी बहस की, लेकिन मामला शांत नहीं हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि दिव्यांग के सगे भाई ने अपनी पत्नी,  ताऊ और गांव के कुछ लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने हत्या के साक्ष्य मिटाने के लिए युवक का अंतिम संस्कार बुधवार-गुरुवार की रात में ही कर दिया और राख और हड्डियों को नदी में बहा दिया। जब बेटा घर पर नहीं मिला तो मृत के पिता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


मृतक की भतीजी ने बताया कि बाबा पिताजी और मां ने चाचा की लाठी डंडों से हत्या कर दी। मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने ज्ञात और एक दर्जन से अज्ञात अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि वीरू कुशवाह (उम्र 35 वर्ष निवासी बेरखेड़ा) दिल्ली मेट्रो में काम करता था। वह छुट्टी पर गांव आया हुआ था, किसी बात को लेकर उसका ताऊ बाबू कुशवाह और भाई महेश से विवाद हो गया, जिसके चलते ताऊ और भाई ने उसकी डंडे पत्थर से मार पीट कर हत्या कर दी। हत्या में भाई की पत्नी भी शामिल थी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उसके शरीर को रात्रि में जलाकर उसकी राख बांसरी नदी के पानी में फेंक दी। पुलिस ने  जांच के दौरान नदी से कुछ जली हुई हड्डियां एवं चिता के अवशेष जब्त किए हैं। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है,फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed