फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Morena News ›   Digvijay Singh impressed by love story of Morena's IPS Manoj Sharma; Details sought from actor Ashutosh Rana

MP News: मुरैना में जन्में IPS की लव स्टोरी से प्रभावित हुए दिग्विजय सिंह; अभिनेता आशुतोष राणा से मांगी डीटेल

Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 04 Oct 2023 12:15 PM IST
सार

IPS Manoj Sharma: मुरैना में जन्में आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा की जीवनी 12th फेल किताब पर इसी नाम से फिल्म आ रही है। निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा इस फिल्म को ला रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
 

विज्ञापन
Digvijay Singh impressed by love story of Morena's IPS Manoj Sharma; Details sought from actor Ashutosh Rana
मुरैना के IPS की लव स्टोरी से प्रभावित हुए दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस से राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह मध्यप्रदेश के मुरैना में जन्में एक आईपीएस अधिकारी की लव स्टोरी से खासे प्रभावित नजर आ रहे हैं। उनको इस आईपीएस की लव स्टोरी इतनी पसंद आ गई कि उन्होंने अभिनेता आशुतोष राणा से न सिर्फ इस अधिकारी की डीटेल मांगी है। बल्कि उनसे मिलने की इच्छा भी जताई है।

विज्ञापन


दरअसल, मुरैना में जन्मे एक आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा इन दिनों खासे चर्चा में है। बॉलीवुड से लेकर राजनीतिक क्षेत्र तक इन की बात हो रही है। ऐसे में जब दिग्विजय सिंह तक इनकी कहानी पहुंची तो वे भी इनके प्रशंसक हो गए।
विज्ञापन


इसी किताब पर 12th फेल नाम से बन रही है फिल्म


ये है पूरा मामला
अभिनेता आशितोष राणा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 12th फेल यह किताब मैंने पढ़ी है, जो IPS मनोज शर्मा की जीवनी है। मध्यप्रदेश के ग्रामीण अंचल में रहने वाले इस युवक की जिंदगी अभावों से ग्रस्त थी। उन्होंने अपने साहस और मनोबल से मनुष्य को तोड़ देने वाली तमाम भीषण चुनौतियों का सामना किया। आज वे भारतीय पुलिस के आकाश में सूर्य की भांति जगमगा रहे हैं। आज उनके जीवन पर आधारित इस फिल्म का रोमांचक ट्रेलर देखकर रोमांचित हूं। भारत के श्रेष्ठ फिल्म निर्माता में से एक विधु विनोद चोपड़ा एक लंबे अंतराल के बाद निर्देशक के रूप में सशक्त फिल्म 12th फेल लेकर आ रहे हैं। यह भारतीय सिनेमा के लिए एक शुभ संकेत है। उनके साथ प्रिय मनोज शर्मा और 12th फेल की पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आशुतोष राणा की इस पोस्ट को खुद दोबारा साझा करते हुए लिखा कि जरूर देखेंगे। कांग्रेस नेता ने पूछा कि आशुतोष राणा, मनोज शर्मा IPS किस काडर में हैं और कहां पोस्टेड हैं। इनसे मैं मिलना चाहूंगा।


क्या है इस फिल्म में
12th फेल नाम की यह फिल्म मुरैना में जन्में, ग्वालियर से पढ़ाई करने वाले आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा के जीवन से प्रेरित है। इसमें उनके संघर्ष और प्यार दोनों की कहानी है। फिल्म में बताया गया है कि 12वीं क्लास में फेल होने वाले मनोज किस तरह अपनी गर्लफ्रेंड के प्यार में आईपीएस बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed