फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP Politics: Protest against BJP candidate Rajkumar Mev in Maheshwar, activists burnt effigy shouting slogans

MP Politics: महेश्वर में हो रहा भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव का विरोध, कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जलाया पुतला

Thu, 24 Aug 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 24 Aug 2023 04:12 PM IST
सार

खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी का जमकर विरोध हो रहा है। मंडलेश्वर में राजकुमार मेव का पुतला फूंका गया। जमकर नारेबाजी की गई। 

विज्ञापन
MP Politics: Protest against BJP candidate Rajkumar Mev in Maheshwar, activists burnt effigy shouting slogans
महेश्वर में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव का विरोध किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विधानसभा चुनावों में भाजपा ने भले ही प्रत्याशी तीन महीने पहले तय कर दिए हों, पर इससे उसकी मुसीबत ही बढ़ती दिख रही है। कई प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। खरगोन जिले में राजकुमार मेव का नाम तय किया गया है। पर उनका विरोध भी जमकर हो रहा है। 
विज्ञापन


बता दें कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में जगह-जगह कार्यकर्ता राजकुमार मेव का विरोध विभिन्न माध्यमों से दर्ज करवा रहे हैं। चुनाव में विधानसभा की क्षेत्रवार स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा आलाकमान ने महाराष्ट्र के विधायक सुरेश भोले को पर्यवेक्षक बनाकर महेश्वर विधानसभा में भेजा है। रविवार को सुरेश भोले के सामने महेश्वर स्थित रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव के विरुद्ध जमकर नारेबाजी कर विरोध दर्ज कराया था। उसी कड़ी में बुधवार को नगर के सरदार पटेल इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित मंडलेश्वर मंडल में आयोजित बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल एवं मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक में भी स्थानीय कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव का जमकर विरोध किया। कार्यकर्ताओं की नारेबाजी के चलते उक्त बैठक स्थगित करना पड़ी। महाराष्ट्र के विधायक सुरेश भोले ने चर्चा के दौरान बताया की कार्यकर्ताओं की बात को ऊपर पहुंचने का पूरा प्रयास करूंगा। 
विज्ञापन


राजकुमार का फूंका पुतला
बैठक स्थगित होने बाद कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर के अंबेडकर चौक से बस स्टैंड चौक तक राजकुमार मेव का पुतला हाथों में लेकर नारे लगाते हुए रैली निकाली। नहीं चलेगा नहीं चलेगा गद्दार नहीं चलेगा नारों के साथ बस स्टैंड चौक पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने राजकुमार मेव का पुतला दहन किया। पुतला दहन के पूर्व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पुरषोत्तम पवार ने अपना आक्रोश जताते हुए बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है की हमें यह प्रत्याशी नहीं चाहिए। भाजपा आलाकमान को हमारी मांगें मानना पड़ेगी। अन्यथा यह आंदोलन और जोर पकड़ेगा। अभी सभी मंडल स्तर पर कार्यकर्ता अपना विरोध दर्ज करवा रहे हैं। उसके बाद विधानसभा स्तर पर भी सामूहिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन




'गद्दार प्रत्याशी नहीं चाहिए'
पुतला दहन करने के उपरांत कार्यकर्ताओं का कहना था की राजकुमार मेव ने 2018 में टिकिट न मिलने पर भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी भूपेंद्र आर्य के सामने निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जिससे भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी तीसरे नंबर पर आया था। हमे ऐसा गद्दार प्रत्याशी नहीं चाहिए। हमें स्थानीय प्रत्याशी चाहिए। राजकुमार मेव ने पूर्व में महेश्वर, मंडलेश्वर, करही नगर परिषद में अपने निर्दलीय प्रत्याशी खड़े किए थे एवं जनपद चुनाव में भाजपा का बहुमत होने बावजूद कांग्रेस से गठजोड़ कर अपने प्रत्याशी को जनपद अध्यक्ष बनाया। इससे कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। इसलिए ऐसा पार्टी विरोधी प्रत्याशी हमें मंजूर नहीं है। 

राजकुमार के विरोध में बलाई समाज हुआ एकजुट
महेश्वर विधानसभा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। क्षेत्र अनुसूचित जाति में बलाई समाज बाहुल्य है। राजकुमार मेव अनुसूचित जाति वर्ग के खटीक समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस कारण से स्थानीय बलाई समाज के भाजपा के प्रति रोष व्याप्त है। समाज के पुरोधाओं का कहना है कि यदि भाजपा क्षेत्र में बाहुल्य होने बावजूद बलाई समाज को विधानसभा चुनाव में प्रतिनिधित्व नहीं देती है तो यह समाज का अपमान है। हम इस भाजपा के प्रत्याशी का विरोध करते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed