फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   MP Politics: In front of the supervisor, BJP candidate Meo supporter-workers tussle, sloganeering in protest

MP Politics: पर्यवेक्षक के सामने भाजपा प्रत्याशी मेव समर्थक-कार्यकर्ताओं में झूमाझटकी, विरोध में नारेबाजी

Fri, 25 Aug 2023 11:23 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 25 Aug 2023 11:23 PM IST
सार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल के सामने और फिर भाजपा पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव का विरोध किया। कार्यकर्ता भाजपा की मीटिंग में ही लड़ पड़े और एक दूसरे के साथ जमकर हाथापाई की।

विज्ञापन
MP Politics: In front of the supervisor, BJP candidate Meo supporter-workers tussle, sloganeering in protest
भाजपा की बैठक में पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव का विरोध हुआ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन की महेश्वर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार मेव का विरोध कम नहीं हो रहा है। बात अब हाथापाई तक पहुंच चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पहले जिले के प्रभारी मंत्री कमल पटेल के सामने और फिर भाजपा पर्यवेक्षक के सामने राजकुमार मेव का विरोध किया। कार्यकर्ता भाजपा की मीटिंग में ही लड़ पड़े और एक दूसरे के साथ जमकर हाथापाई की। कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए राजकुमार मेव की जगह किसी अन्य को उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


खरगोन जिले की महेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के घोषित प्रत्याशी राजकुमार मेव का लगातार विरोध हो रहा है। पहले प्रभारी मंत्री कमल पटेल को कार्यकर्ताओं ने घेरा तो वही महेश्वर में पार्टी पर्यवेक्षक के सामने कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए राजकुमार मेव का पुतला तक फूंक दिया। इतना ही नहीं अब पार्टी के कराई मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं में जमकर हाथापाई तक हो गई।
विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तीन माह पूर्व महेश्वर विधानसभा से राजकुमार मेव को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव में विधानसभा की क्षेत्रवार स्थिति का जायजा लेने के लिए भाजपा आलाकमान द्वारा महाराष्ट्र राज्य के जलगांव से विधायक सुरेश भोले को पर्यवेक्षक बनाकर महेश्वर विधानसभा में भेजा है। जिले के करही मंडल की बैठक नगर के सिंधी धर्मशाला में हुई। इसमें करही मंडल के सभी बूथों के अध्यक्ष, मंडल के पदाधिकारी सभी मोर्चो प्रकोष्ठ के अध्यक्ष, संयोजक, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक व शक्ति केंद्र की टोली, जनपद के सदस्य, जिला पंचायत सदस्य, नगर परिषद पार्षद व कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




बैठक में मुख्य अतिथियों के उद्बोधन में कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज किया कि पार्टी के गद्दार नहीं चलेगा। गुट बाजी छोड़कर अन्य पार्टी किसी और उम्मीदवार को टिकट दे दे, जैसे नारे भी लगाए गए। विरोध होने पर बैठक में प्रत्याशी समर्थक व भाजपा कार्यकर्ता आमने सामने हो गए। झूमाझटकी व मारपीट तक हुई। मंडल के पद अधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाया फिर बैठक शुरू हुई। इसमें भी कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जाहिर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed