{"_id":"6591a54a0e9389fc340a2d49","slug":"mp-news-young-player-suffered-heart-attack-during-cricket-match-in-barwah-died-before-reaching-hospital-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बड़वाह में क्रिकेट मैच के दौरान युवा खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बड़वाह में क्रिकेट मैच के दौरान युवा खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले हो गई मौत
Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:00 PM IST
सार
एंदल सिंह बड़वाह के काटकूट में चल रहे एक ग्रामीण क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट में बरझर गांव की तरफ से खेल रहा था। बॉलिंग और बैटिंग करने के बाद उसे पसीने के साथ घबराहट होने लगी। अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
खरगोन के बड़वाह में क्रिकेट खिलाड़ी को मैच के दौरान हार्टअटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह ब्लॉक में क्रिकेट मैच खेलने के दौरान 22 वर्ष के खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अचानक घबराहट होने के बाद उसे साथी खिलाड़ी बड़वाह अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
एंदल सिंह बड़वाह के काटकूट में चल रहे एक ग्रामीण क्रिकेट मैच के टूर्नामेंट में बरझर गांव की तरफ से खेल रहा था। बॉलिंग और बैटिंग करने के बाद उसे पसीने के साथ घबराहट होने लगी, इसके बाद वह एक पेड़ के नीचे बैठ गया। दूसरे खिलाड़ियों ने उसका पास के ही एक अस्पताल में चेकअप कराया, जहां से उसे बड़वाह के अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां कुछ ही देर में इस युवा खिलाड़ी की मौत हो गई।
मृतक एंदल सिंह बरझर गांव का रहने वाला था। मैच में उसने छह ओवर बैटिंग की और चार ओवर की बॉलिंग की थी। इसमें उसने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उसे घबराहट और पसीना आने लगा, वह मैदान के पास ही में लगे एक पेड़ के नीचे जाकर बैठ गया था। मैच समाप्त होने के बाद साथी खिलाड़ियों ने इस युवक इंदल सिंह को काटकूट के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे बड़वाह भेज दिया। हालांकि, बड़वाह के निजी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ खेलने वाले सालिगराम गुर्जर ने बताया कि हम ग्राम बरझर की ओर से अपनी टीम लेकर काटकूट खेलने गए थे। जहां हमारा मैच मेंडल गांव की टीम से था। चिकित्सकों का कहना है कि उसकी मौत हृदयाघात से हुई है। हालांकि, मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही पता चलेगी।