फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone Road Accident Bike of family returning after tying Rakhi collides with bus father and daughter Died

Khargone Road Accident: राखी बांधकर लौट रहे परिवार के साथ हादसा, बाप और बेटी की मौत, मां की हालत गंभीर

Sun, 03 Sep 2023 08:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Sep 2023 08:04 PM IST
सार

Khargone Road Accident: मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक परिवार के बाप और बेटी की मौत हो गई, मां की हालत गंभीर 

विज्ञापन
Khargone Road Accident Bike of family returning after tying Rakhi collides with bus father and daughter Died
घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन के बड़वाह महेश्वर रोड पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां के अस्तरिया फाटे के पास एक बाइक और यात्री बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमे बाइक सवार पिता-पुत्री ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, मां की हालात फिलहाल गंभीर है। गंभीर रूप से घायल हुई महिला को पहले तो बड़वाह के शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला अपने भाई के यहां रक्षाबंधन का पर्व मनाने गई थी, जिसके बाद वापस लौटते समय उसके परिवार के साथ यह हादसा हो गया। इसमें उसके पति और बेटी की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति बड़वाह के बावड़ी खेड़ा निवासी 42 वर्षीय अनोकचंद वर्मा एवं उनकी पुत्री 19 वर्षीय राज नंदनी है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, 35 वर्षीय मां मनीषा पति अनोकचंद वर्मा इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बड़वाह के शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर घायल अवस्था में उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे ओम वर्मा ने बताया कि पापा, मम्मी और बहन तीनों शुक्रवार को ग्राम पिपलिया मामा के घर राखी मनाने गए थे, जिसके बाद रविवार को वापस आते समय अस्तरिया फाटे के समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार यात्री बस ने उनकी बाइक को जोर दार टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हो गया। यात्री बस गुजरात के यात्रियों से भरी हुई थी, जिसे पुलिस ने फिलहाल जब्त कर बड़वाह थाने ले आई है। इधर, घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों की भीड़ लग गई। फिलहाल, मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed