फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Shri Siddhnath Mahadevji's 55th Shivdola will come out with tableaux

Khargone News: झांकी,अखाड़े, नृत्य और ढोल-ताशा दलों के साथ निकलेगा श्री सिद्धनाथ महादेवजी का 55वां शिवडोला

Thu, 31 Aug 2023 08:53 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 31 Aug 2023 08:53 AM IST
सार

Khargone News: भगवान श्री सिद्धनाथ एक सितंबर को नगर भ्रमण पर निकलेंगे। 55वें शिवडोला के इस कार्यक्रम में इस वर्ष मुख्य झांकी के साथ पौराणिक प्रसंगों पर बनी 21 से अधिक मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

विज्ञापन
Khargone News: Shri Siddhnath Mahadevji's 55th Shivdola will come out with tableaux
कल निकलेगा 55वां शिवडोला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरगोन में अधिष्ठाता भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी को भादौ बदी दूज के अनुसार शुक्रवार को नगर भ्रमण कराया जाएगा। 55वें शिवडोला के इस कार्यक्रम में इस वर्ष मुख्य झांकी के साथ पौराणिक प्रसंगों पर बनी 21 से अधिक मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी, तो वहीं इसी के साथ ही 12 नृत्य दल, सात अखाड़े, 10 ढोल-ताशा दल सहित दो नगाड़ा दल भी इसमें शामिल रहेंगे। इतना ही नहीं 11 क्विंटल महाप्रसादी के भंडारे सहित 70 से अधिक सेवा स्टालों के साथ साथ आदिवासी लोक नृत्य की भी धूम इस वर्ष शिव डोला में नजर आएगी। फिलहाल शिवडोला को भव्य बनाने के लिए श्रद्धालुओं द्वारा समस्त तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन

 
आयोजन समिति के प्रकाश भावसार ने जानकारी देते हुए बताया कि भादौ बदी दूज शुक्रवार एक सितंबर को भगवान श्री सिद्धनाथ महादेवजी का डोला निकलेगा। 55वें शिवडोला में भगवान श्री सिद्धनाथ जी महादेव व भगवान श्री महाबलेश्वर जी महादेव की मुख्य झांकी के साथ ही 21 से अधिक पौराणिक विषयों पर बनी झांकियां भी रहेंगी। इन्हीं में आशाधाम ग्रुप की झांकी के माध्यम से बाबा अमरनाथ के दर्शन होंगे, तो वहीं श्री बीसा नीमा महाजन समाज की राम दरबार की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। जिसके बाद आदर्श नगर नवयुवक मंडल की झांकी में भगवान शिव व माता पार्वती के दर्शन होंगे तो इसी के साथ ही हरिभाई यूपी की झांकी में नंदी पर शेषनाग के साथ भगवान शिव व माता पार्वती की सवारी रहेगी। साथ ही मीराबाई तथा भगवान लक्ष्मीनारायण की झांकी भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। फिलहाल नगर के विभिन्न संगठनों द्वारा झांकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
11 क्विंटल महाप्रसादी बंटेगी
शिवडोला में मुख्य झांकी से 11 क्विंटल महाप्रसादी भी बांटी जाएगी। शिवडोला समिति के धर्मेंद्र भावसार लाला ने बताया कि 9 क्विंटल शक्कर, 21 किलो भांग, 70 किलो काजू, 60 किलो घी, 21 किलो इलाइची व 10 किलो काली मिर्ची से महाप्रसादी तैयार की गई है, जिसे नगर भ्रमण के कार्यक्रम के के दौरान वितरित किया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीवी चैनल्स पर होगा सीधा प्रसारण
शिव डोला समिति से जुड़े डिजियाना केबल नेटवर्क के संचालक श्याम कुशवाह ने बताया कि इस शिवडोला का व्यापक स्तर पर सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। शिवडोला का केबल नेटवर्क के चैनल नंबर 92 के अतिरिक्त यू-टयूब व फेसबुक पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed