फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   While taking a selfie, the engineering student drowned in 250 feet deep Narmada water

Khandwa: सेल्फी लेने के चक्कर में 250 फीट नीचे नर्मदा में गिरा इंजीनियरिंग छात्र, 48 घंटे से तलाश जारी

Wed, 19 Jun 2024 08:26 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2024 08:26 AM IST
सार

पुलिस के अनुसार इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज में पढ़ने वाला छात्र पार्थ (19) दोस्तों के साथ ओंकारेश्वर घूमने आया था। रात करीब 11 बजे वह चक्रतीर्थ घाट की चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, इस दौरान नर्मदा नदी में गिर गया।

विज्ञापन
While taking a selfie, the engineering student drowned in 250 feet deep Narmada water
सेल्फी के चक्कर में गिरे इंजीनियरिंग छात्र की तलाश जारी

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में घूमने आया एक इंजीनियरिंग छात्र सेल्फी लेने के दौरान चट्टान से फिसलकर नर्मदा नदी में गिर गया। बताया जा रहा है कि इंदौर के निजी कॉलेज से इंजीनियरिंग कर रहे छात्रों का एक दल ओंकारेश्वर दर्शन करने आया था। देर रात नर्मदा नदी के घाट पर घूमने निकले इन युवाओं में से एक चट्टान के मुहाने पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह अपने साथियों के सामने करीब 250 फीट नीचे नर्मदा नदी में जा गिरा। जिसके बाद उसे ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन 48 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उसे खोजा नहीं जा सका है। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं।
विज्ञापन


थाना मांधाता पुलिस के अनुसार इंदौर के एसजीएसआईटीएस कॉलेज के द्वितीय वर्ष में पढ़ने वाला छात्र पार्थ पिता हरि मोहन अग्रवाल (19) दोस्तों के साथ घूमने ओम्कारेश्वर आया था। रात करीब 11 बजे वह चक्रतीर्थ घाट की चट्टान पर खड़े होकर सेल्फी ले रहा था, इस दौरान चिकने पत्थरों के चलते उसका पैर फिसला और वह नीचे नर्मदा नदी के गहरे पानी में गिर गया। उनके साथी लड़के-लड़कियों ने शोर मचाया, जिसे सुनकर घाट के पास एक दुकान संचालक मौके पर पहुंचा। छात्र के साथियों ने पार्थ के डूबने की सूचना उसे दी। जिसके बाद पुलिस तक खबर पहुंची ।
विज्ञापन


रात में अंधेरा होने के चलते उसे ढूंढने के लिए रेस्क्यू कार्य शुरू नहीं किया जा सका। अगले दिन सुबह साढ़े 7 बजे से होमगार्ड की टीम व गोताखोरों ने छात्र की पानी में तलाश शुरू की । जिसके बाद से अब तक करीब 48 घण्टे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गोताखोर उसे तलाश नही सके हैं। छात्र जहां गिरा था उसके करीब 1 किलोमीटर के दायरे में उसे तलाशा जा रहा है, गोताखोर लगभग 35 फीट तक पानी में उतर कर उसे तलाश चुके हैं। हालांकि, वहां पानी 250 फीट तक गहरा है, जिसके चलते गोताखोरों को भी सांस लेंने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मांधाता थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

सेल्फी के चक्कर में गिरे इंजीनियरिंग छात्र की तलाश जारी

सेल्फी के चक्कर में गिरे इंजीनियरिंग छात्र की तलाश जारी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed