फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The vehicles of Vikas Bharat Sankalp Yatra are facing plight in Khandwa

MP News: 'विकसित भारत यात्रा' के रथों की दुर्गति; खंडवा कलेक्टर परिसर में खड़े वाहनों पर सुखाए जा रहे कपड़े

Sun, 17 Dec 2023 10:11 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 17 Dec 2023 10:11 AM IST
सार

केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने निकले इन रथों पर खंडवा जिले के कलेक्टर परिसर में कपड़े सूखते हुए दिखाई दिए।

विज्ञापन
The vehicles of Vikas Bharat Sankalp Yatra are facing plight in Khandwa
विकसित भारत यात्रा के रथ पर फैले कपड़े। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में विकसित भारत संकल्प यात्रा के रथों की दुर्गति देखने को मिली। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करने निकले इन रथों पर खंडवा जिले के कलेक्टर परिसर में कपड़े सूखते हुए दिखाई दिए। यही नहीं यात्रा के लिए बने मोदी जी के पोस्टर पर भी सूखने के लिए लटकाए गए कपड़े दिखाई दिए। दरअसल शनिवार से प्रदेश के हर जिले से इस यात्रा के रथ को हरी झंडी दिखाकर इनका शुभारंभ किया गया था। इस संकल्प यात्रा के लिए खंडवा जिले को पांच रथ दिल्ली से ही पहुंचाए गए हैं, जो कि शनिवार को जिला कलेक्टर परिसर में खड़े हुए थे। 
विज्ञापन


केंद्र की मोदी सरकार "विकसित भारत संकल्प यात्रा" का आयोजन कर रही है, जिसके तहत यात्रा के रथ देश के कई राज्यों में घूम रहे हैं। वहीं मध्य प्रदेश के खंडवा में आमजन के बीच सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने निकले इन रथों को लेकर भारी उदासीनता सामने आई है। खंडवा के कलेक्टर परिसर में खड़े इन वाहनों पर कपड़े सूखते हुए नजर आए हैं।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि दिल्ली से इस यात्रा के प्रचार के लिए निकले पांच वाहन खंडवा पहुंचे हैं। ये वाहन खंडवा जिले की 419 ग्राम पंचायतों में जाकर केंद्र की योजनाओं का प्रचार–प्रसार करेंगे, लेकिन यहां नजारा कुछ और ही देखने को मिला। इस पूरे मामले का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो चला है। हालांकि कुछ देर बाद कैमरा देखकर इन वाहनों के साथ चल रहे कर्मचारी रथों पर सूख रहे कपड़े हटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि खंडवा के गौरीकुंड परिसर से शनिवार शाम को जिले में इस यात्रा की शुरुआत की गई। यहां खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित जिले की चारों विधानसभाओं से चुने गए नए विधायकों सहित पूर्व विधायकों और भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के बीच इन रथों को झंडी दिखाकर सांसद ने रवाना किया। इनके माध्यम से जिले में केंद्र की योजना का प्रचार प्रसार करते हुए आम जन को इन योजनाओं के लाभ पाने की गारंटी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed