{"_id":"65ae9943eb48dc6565048429","slug":"tamil-nadu-chief-minister-compared-stalin-with-hitler-applied-at-the-feet-of-lord-shri-ram-for-wisdom-2024-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की तुलना हिटलर से की, सद्बुद्धि के लिए भगवान के चरणों में लगाई अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन की तुलना हिटलर से की, सद्बुद्धि के लिए भगवान के चरणों में लगाई अर्जी
Mon, 22 Jan 2024 10:06 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jan 2024 10:06 PM IST
सार
तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर राम मंदिर में हुए इस सीधे प्रसारण को बाधित करने के आरोप भी लगे हैं। इसको लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा में सामाजिक संगठन जनमंच ने इसे सनातन धर्म के प्रति स्टालिन की दुर्भावना मानते हुए उनकी तुलना जर्मनी के क्रूर शासक हिटलर से कर दी है।
विज्ञापन
खंडवा में भगवान से स्टालिन को सद्बुद्धि देने की अर्जी लगाई गई
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अयोध्या में सोमवार को प्रभु श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन हुआ और इसका सीधा प्रसारण देशभर में लगभग सभी जगह पर किया गया था। इसी दौरान तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन पर राम मंदिर में हुए इस सीधे प्रसारण को बाधित करने के आरोप भी लगे हैं। इसको लेकर मध्य प्रदेश के खंडवा में सामाजिक संगठन जनमंच ने इसे सनातन धर्म के प्रति स्टालिन की दुर्भावना मानते हुए उनकी तुलना जर्मनी के क्रूर शासक हिटलर से कर दी है। यही नहीं जनमंच के सदस्यों ने स्टालिन को सद्बुद्धि मिलने को लेकर प्रभु से अर्जी भी लगाई है ।
खंडवा नगर के श्री दादाजी धाम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया था। जहां जिले के बीजेपी के तमाम कार्यकर्ताओं संग लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी इस कार्यक्रम में शामिल होकर अयोध्या में हो रहे प्रभु के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह को देखा। इस दौरान खंडवा लोकसभा सीट से सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल सहित कई लोग इतने भावुक हो गए कि स्क्रीन पर प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा होते देख सांसद पाटिल जमीन पर लेट कर प्रभु को प्रणाम करते दिखे। तो वहीं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश कोटवाले सहित कई भाजपा नेताओं के आंखों से भी आंसू तक निकल पड़े।
स्टालिन ने दिया, विकृत मानसिकता का परिचय
हालांकि प्रभु श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के सीधे प्रसारण को देशभर में करोड़ों लोगों ने इसी तरह लाइव देखा, तो वहीं इस दौरान तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री स्टालिन पर इस प्रसारण को अपने राज्य में रोकने के भी आरोप लगते दिखे। जिसको लेकर खंडवा के सामाजिक संगठन जनमंच ने प्रभु श्रीराम से उनको सद्बुद्धि देने की प्रार्थना की। इस दौरान जनमंच के सदस्यों ने कहा कि ऐसा करके स्टालिन ने अपनी हिंदू विरोधी विचारधारा का परिचय दिया है। देश विदेश इस अविस्मरणीय दिन पर उत्सव मना रहा है, और आनंदित हो रहे हैं। लेकिन स्टालिन ने अपनी विकृत मानसिकता का परिचय दिया है।
विज्ञापन
स्टालिन हिटलर की तरह हैं क्रूर शासक
जनमंच के सदस्यों ने उनको मेल कर उनकी विचारधारा को दुखद बताया। साथ ही उनकी सद्बुद्धि के लिए प्रभु श्रीराम से प्रार्थना की। जनमंच सदस्यों ने प्रभु श्री राम के चरणों में स्टालिन को सद्बुद्धि देने की अर्जी भी लगाई। इस दौरान समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि जनमंच के सदस्यों चंद्र कुमार सांड, कमल नागपाल, अनुराग बंसल, एन के दवे, गणेश कानडे ने मुख्यमंत्री स्टालिन की तुलना हिटलर से की है, क्योंकि हिटलर भी इसी तरह का क्रूर शासक था।