Khandwa: सुंदरकांड से गूंजते हुए राममय हुआ जेल परिसर, सभी धर्म के कैदियों ने जपा राम नाम
Khandwa: देश भर में इस समय अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री रामलला के प्राण–प्रतिष्ठा समारोह का खुमार पूरे चरम पर है। ऐसे में मध्यप्रदेश के खंडवा जिले की जिला जेल भी प्रभु के नाम से राममय होती हुई नजर आ रही है। दरअसल, यहां की जिला जेल में प्रशासन के द्वारा रविवार सुबह बंदियों के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन करवाया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा की सिविल लाइन स्थित शहीद जननायक टंट्या मामा जिला जेल में रविवार सुबह जेल प्रशासन ने बंदियों के लिए सुंदरकांड का आयोजन किया था, जिसमें शामिल जेल के सभी बंदी प्रभु श्री राम की भक्ति में लीन होकर भजनों पर झूमते दिखे। वहीं इस आयोजन की खास बात यह रही कि इसमें सभी समुदाय के बंदियों ने शामिल होकर भक्तिरस का आनंद लिया।
बता दें कि पिछले तीन दिनों से बंदी इस सुंदरकांड के आयोजन की तैयारी कर रहे थे, जिसके बाद रविवार को उन्होंने सकारात्मक और भाईचारे वाले माहौल में इसकी सुंदर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही आने वाली 22 तारीख को भी जिला जेल में सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाए जाएंगे, जिसकी भी तैयारी फिलहाल बंदी कर रहे हैं और इससे बंदियों में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह भी हो रहा है।
सुंदरकांड करने वाली टीम को बुलाया गया
वहीं इस आयोजन को लेकर जिला जेल की जेलर अदिति चतुर्वेदी ने बताया कि हम लोगों ने जो भी अयोध्या में 22 तारीख को प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है, इसको लेकर इस तरह का एक आयोजन किया था, जिसमें बाहर से सुंदरकांड करने वाली टीम को बुलाया गया था और उनके द्वारा किए जा रहे हैं।
