MP News: वाहन चेकिंग के दौरान कटा विधायक पुत्र का चालान, विधायक पति ने घुमाया फोन और कहा…
MP News: जिले में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद से ही स्थानीय पुलिस की लगातार वाहन चेकिंग की कार्रवाई जारी है। इसी बीच मंगलवार देर शाम शहर के बस स्टैंड क्षेत्र में कोतवाली थाना पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान खंडवा विधायक कंचन तनवे के पुत्र अपने चार पहिया वाहन में बगैर सीट बेल्ट लगाए ड्राइव करते हुए मिले। जिसपर उनका चालान कट गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खंडवा नगर में के बस स्टैंड क्षेत्र में देर शाम वाहन चेकिंग के दौरान खंडवा विधायक कंचन तनवे के पुत्र का भी कोतवाली थाना पुलिस ने चालान काट दिया। दरअसल विधायक पुत्र बगैर सीट बेल्ट लगाये ड्राइव कर रहे थे, जिस पर उनका यह चालान कट गया। वहीं देर रात अचानक विधायक पति मुकेश तनवे अपने कुछ समर्थकों के साथ कोतवाली थाने में पुलिस अधिकारियों से मिलने पहुंचे, जिसको लेकर आशंका व्यक्त की जा रही थी कि वे अपने पुत्र का चालान काटने से नाराज थे और अधिकारियों से मिलने पहुंचे थे। हालांकि उन्होंने ऐसी किसी भी बात से इनकार करते हुए पुलिस की कार्रवाई को सही बताया ।
कोई परेशान होता है तो बात कर लेते हैं
इधर, देर रात अपने पुत्र का चालान कटने के बाद कोतवाली थाने पहुंचे विधायक पति मुकेश तनवे ने बताया कि पुलिस का अपना काम है और चालानी कार्रवाई तो जनता की सुविधा के लिए होती है। हेलमेट लगाओ, तीन लोग नहीं बैठो। इस तरह की कार्रवाई होती रहती है, पर यदि कोई परेशान होता है तो उसे मामले में हम बात कर लेते हैं। हालांकि उन्होंने बताया कि आज के मामले में चालानी कार्रवाई कि उनकी जानकारी में कोई बात नहीं है।
बेटा निवेदन कर लो, या चालान दे दो
वहीं विधायक पति मुकेश तनवे ने बताया कि एक बात जरूर है, मेरा बेटा यहां से जिम जाने के लिए गुजर रहा था। मैंने उसको फोन लगाया था, किसी काम से। उसने मुझे बताया था कि, पापा में यहां खड़ा हुआ हूं और मेरा बेल्ट लगा हुआ नहीं था और मैं यहां रुका हुआ हूं। हालांकि विधायक पति ने बताया कि उनकी इस मामले में किसी पुलिस वाले से कोई बात नहीं हुई है और ना ही उन्होंने किसी को फोन लगाया था। बल्कि उन्होंने बताया कि उन्होंने तो अपने पुत्र को यही रिटर्न जवाब दिया था कि, "बेटा निवेदन कर लो, या चालान दे दो" इसके अलावा मेरी किसी से कोई दूसरी बात नहीं हुई।
