{"_id":"6564a5faed78ab0d4803b388","slug":"leader-of-opposition-govind-singh-rajput-had-darshan-of-lord-omkar-sought-blessings-for-congress-victory-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने ओंकार भगवान के किए दर्शन; कांग्रेस की जीत का मांगा आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राजपूत ने ओंकार भगवान के किए दर्शन; कांग्रेस की जीत का मांगा आशीर्वाद
Mon, 27 Nov 2023 07:51 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 27 Nov 2023 07:51 PM IST
सार
Omkareshwar: विधानसभा चुनाव होने के बाद मध्य प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों के नेता चुनाव नतीजे आने से पहले इस मंदिर-उस मंदिर जा रहे हैं। इसी बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोविंद सिंह राजपूत भी ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे और अपनी पार्टी की जीत के लिए आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
ओंकार भगवान के दर्शन करने पहुंचे कांग्रेस नेता गोविंद सिंह राजपूत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव तो संपन्न हो गए हैं। लेकिन मतगणना की तारीख अभी दूर है, जिसके चलते सभी प्रत्याशियों सहित बड़े नेताओं के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। इसी बीच ये सभी एक मंदिर से दूसरे मंदिर जाकर भगवान के दर्शन कर उनसे अपनी जीत की मनुहार लगा रहे हैं। राजनीतिक दलों के नेता जनता से मिले वोटों के बाद अब भगवान के भरोसे जीत की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन
इसी कड़ी में प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राजपूत अपनी पार्टी से मांधाता विधानसभा सीट के प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह के साथ सोमवार की दोपहर प्रदेश की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान ओंकार के दरबार में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में जीत की अर्जी लगाई।
विज्ञापन
खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओमकारेश्वर में भगवान ओंकार के दरबार में सोमवार की दोपहर प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह राजपूत पहुंचे थे। जहां उन्होंने विधि-विधान के साथ मंत्रोच्चार करते हुए भगवान ओंकार का जलाभिषेक किया। साथ ही भगवान से अपनी पार्टी के पक्ष में जीत की कामना भी की। नेता प्रतिपक्ष राजपूत यहां कांग्रेस पार्टी के मांधाता विधानसभा सीट से प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह के साथ पहुंचे थे। जहां उत्तम पाल ने भी अपनी जीत के लिए दोनों हाथ जोड़कर भोलेनाथ बाबा का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
दरअसल, 17 नवंबर को हुए मतदान के परिणाम तीन दिसंबर को आएंगे। उससे पहले नेता और प्रत्याशी मंदिरों में जाकर माथा टेक रहे हैं। वे अपनी-अपनी जीत के दावे भी करते हुए अपनी-अपनी जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं।
