फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa Raman Bhai who was going to see Ramlala got attacked in special train

Khandwa: रामलला के दर्शन करने जा रहे रमन भाई को स्पेशल ट्रेन में आया अटैक, समाजसेवियों ने मिलकर गुजरात भेजा शव

Sat, 10 Feb 2024 07:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 07:13 PM IST
सार

रामलला के दर्शन करने जा रहे रमन भाई को स्पेशल ट्रेन में अटैक आने से उनकी मौत हो गई। जिला प्रशासन एवं समाजसेवियों ने मिलकर रमन भाई के शव को गुजरात भेजवाया।

विज्ञापन
Khandwa Raman Bhai who was going to see Ramlala got attacked in special train
समाजसेवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में भगवान श्री रामलला के विराजमान होने के बाद से ही पूरे देश भर से राम भक्त अयोध्या प्रभु के दर्शन करने पहुंच रहे हैं, जिसके चलते गुजरात के बड़ोदरा से भुसावल होते हुए अयोध्या जाने के लिए 1400 राम भक्तों के लिए रेलवे के द्वारा एक तीर्थ यात्री स्पेशल गाड़ी आस्था स्पेशल ट्रेन के नाम से चलाई जा रही है। इस ट्रेन में सफर कर रहे रमन भाई की तबीयत मध्यप्रदेश के खंडवा के समीप अचानक खराब हुई और उनका निधन हो गया, जिसकी जानकारी मिलते ही खंडवा जिला प्रशासन के अधिकारी और समाजसेवियों ने मिलकर उनके साथियों का सहयोग करते हुए स्टेशन पर उतरवाया और उनका पीएम करवाकर एम्बुलेंस की मदद से शव को उनके घर भिजवाने की व्यवस्था की।

विज्ञापन


खंडवा रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह जिला प्रशासन के अधिकारियों और स्थानीय समाजसेवियों ने मिलकर आस्था स्पेशल ट्रेन से एक शव को उतरवाया। दरअसल, गुजरात राज्य के बड़ोदरा नगर के सुंदरपुर के रहने वाले रमन भाई पिता बाबू भाई पाटनवाडिया इस ट्रेन में सफर करते हुए प्रभु श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या जा रहे थे। इस दौरान खंडवा के समीप सुबह लगभग चार बजे ट्रेन में ही इन्हें अटैक आ गया, जिससे उनकी तबीयत खराब हुई और कुछ देर में ही उनका निधन हो गया। इधर, खंडवा रेलवे पुलिस के द्वारा मृतक रमन भाई के शव को नंद कुमार सिंह चौहान मेडिकल कॉलेज के पोस्टमॉर्टम गृह में लाया गया, जहां जीआरपी थाना के सहायक निरीक्षक अनिल पटेल के द्वारा पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए सौंपा गया। जहां डॉक्टर आलोक भूषण के द्वारा उनका पीएम किया गया।
विज्ञापन


परिजनों संग गुजरात के लिए रवाना किया शव
समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि सुबह से ही सहयोगी के रूप में जिला अस्पताल में समाजसेवी मुबारीक पटेल, नंदन करौडी के साथ ही डॉक्टर जुगतावत, डॉक्टर कौशल, सहित एसडीएम अरविंद चौहान, तहसीलदार खंडवा, नगर पुलिस अधीक्षक अरविंद तोमर, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौड़ मौजूद रहे। जहां जिला प्रशासन के अधिकारियों की उपस्थिति में रमन भाई का पीएम हुआ। इस दौरान मृतक रमन भाई के साथ उनका पुत्र अनिल और उन्हीं के गांव के रहवासी किशोर भाई, गिरीश गोहिल, शशिकांत पाटनवाडिया, राजेश आहीरे, विजय पटेल भी खंडवा स्टेशन पर उतर चुके थे, जिसके बाद आस्था स्पेशल ट्रेन को आगे रवाना किया गया था तो वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद एम्बुलेंस के माध्यम से मृतक रमन भाई के शव को उनके परिजनों के साथ गुजरात के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed