फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The car of a Maharashtra family returning after visiting Omkareshwar collides with a tree.

Khandwa: ओंकारेश्वर दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के परिवार की कार पेड़ से टकराई, सात माह के मासूम की हुई मौत

Wed, 24 Apr 2024 08:55 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2024 08:55 PM IST
सार

Khandwa: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से दर्शन कर वापस लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से दर्शन करने आया परिवार मंदिर से वापस लौटते समय सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया।

विज्ञापन
The car of a Maharashtra family returning after visiting Omkareshwar collides with a tree.
ओंकारेश्वर से आ रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले की धार्मिक तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर से दर्शन कर वापस लौट रहा एक परिवार दुर्घटना का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र से दर्शन करने आया परिवार मंदिर से वापस लौटते समय सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि श्रद्धालुओं की हुंडई कंपनी की कार सामने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, तो वहीं उसका गेट तक निकल कर अलग हो गया। दुर्घटना में कार सवार परिवर के सात लोगों में से एक मासूम बालक की मौत हो गई, तो वहीं 6 घायलों को गंभीर हालत में सनावद अस्पताल से रेफर किया गया है।
विज्ञापन


धार्मिक तीर्थनगरी ओंकारेश्वर से दर्शन कर लौट रहे महाराष्ट्र के यात्रियों का वाहन सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गया, जिससे वाहन में सवार 6 यात्री घायल हुए हैं, वहीं एक सात माह के बालक की मौत हो गई। इधर सभी घायलों को रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के निवासी तीर्थ यात्री गणेश पिता जयसिंह 40 साल अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ तीर्थ नगरी ओकारेश्वर दर्शन के लिए आए थे। जहां से जाने के दौरान मोरटक्का के पास सामने से आते वाहन को बचाने में उनकी हुंडई कार क्रमांक MH 02 DS 5460 पेड़ से टकरा गयी ।
विज्ञापन


घटना के बाद एनएचएआई की 108 एम्बुलेंस से सभी घायलों को सनावद के सिविल अस्पताल भेजा गया जहां जांच के दौरान 7 माह के कुणाल की घटना स्थल पर ही मौत होना बताया गया। वहीं अन्य घायलों में विष्णु पिता गणेश 15 साल, बीना गणेश 35 साल, स्नेहा गणेश 2 साल, और खुशी गणेश 5 साल, सहित राम सिंह 55 साल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इधर सिविल अस्पताल सनावद की प्रभारी डॉक्टर हंसा पाटीदार ने बताया कि ओंकारेश्वर रोड पर एक कार पेड़ से टकरा गई थी, जिसमें 7 लोग घायल हुए हैं और इन सात में से 6 लोगों को रेफर किया गया है, तो वहीं एक घायल बच्चे की मृत्यु हो गई है, जिसके चलते अभी पीएम के बाद बच्चे का शव उसके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed