फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News Husband and wife arrested for taking bribe of Rs 15 thousand

Khandwa: 15 हजार रिश्वत लेते हुए पति-पत्नी गिरफ्तार, ग्राम पंचायत निर्माण कार्य में 5 प्रतिशत मांगते थे कमीशन

Tue, 19 Mar 2024 06:10 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 06:10 PM IST
सार

रिश्वतखोर दंपती को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथ घूस लेते धर दबोचा है। ग्राम पंचायत के हर निर्माण कार्य में से पांच प्रतिशत कमीशन की मांग करते थे।

विज्ञापन
Khandwa News Husband and wife arrested for taking bribe of Rs 15 thousand
पति-पत्नी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में लोकायुक्त पुलिस इंदौर द्वारा ग्राम पंचायत के निर्माणाधीन कामों में से कमीशन के रूप में पांच प्रतिशत की राशि मांगने वाले रिश्वतखोर दंपती पर बड़ी कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ 15,000 रुपये की रिश्वत रंगे हाथों लेते हुए मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


रिश्वत लेने वाले दंपती में से महिला जनपद पंचायत खंडवा की सदस्य है, जो की पंचायत में चल रहे कामों में रिश्वत नहीं देने पर अड़ंगा डालने और शिकायत करने की धमकी देती थी। उसके बाद निर्माण करने वाले ठेकेदार ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर को उनकी शिकायत की थी, जिसको लेकर ही यह पूरी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


खंडवा के पुनासा ब्लॉक की पिपलिया पंचायत में तीन आंगनबाड़ी भवन सहित दो सामुदायिक भवन की स्वीकृति प्रदेश सरकार द्वारा की गई थी, जिनका निर्माण कार्य ग्राम पंचायत द्वारा करवाया जा रहा है। लेकिन यहां हो रहे प्रत्येक निर्माण कार्य के लिए खंडवा जनपद के वार्ड क्रमांक-2 से सदस्य अनिता बाई एवं उनके पति हरे सिंह के द्वारा इन कार्यों में पांच प्रतिशत की दर से रिश्वत मांगी जा रही थी। वहीं, इस मांग को पूरा न करने पर निर्माण के कामों की शिकायत करने के साथ ही इन कामों में अड़चन पैदा करने की धमकी भी दी जा रही थी, जिसकी शिकायत आवेदक रूप नारायण के द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकायुक्त पुलिस को की गई शिकायत में आवेदक रूप नारायण ने बताया था कि ग्राम बलियापूरा सामुदायिक भवन जिसकी लागत 10 लाख रुपये है, उसका निर्माण किया जा चुका है। उसके लिए पांच प्रतिशत की दर से 50,000 रुपये रिश्वत मांगे जा रहे थे। वहीं, बाकी सभी कामों के लिए भी चार पर्सेंट के हिसाब से राशि तय की गई थी, जिसके पांच हजार रुपये एडवांस ले भी लिए गए थे।


वहीं, लोकायुक्त डीएसपी बघेल ने बताया कि मंगलवार को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए आरोपिया अनीता बाई जनपद सदस्य वार्ड क्रमांक दो खंडवा सहित उनके पति हरे सिंह चौहान को रंगे हाथ ट्रैप किया गया है। आरोपिया द्वारा रिश्वत आवेदक से लेकर अपने पति हरे सिंह से गिनवाकर दोबारा अपने पास रख ली गई थी। दोनों ही आरोपीगण के खिलाफ धारा-7 भ्रानि अधिनियम एवं 120 आईपीसी के तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed