फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Cousin killed two brothers by mixing pesticide in liquor

Khandwa: चचेरे भाई ने शराब में कीटनाशक मिलाकर किया रिश्तों का कत्ल, दो भाइयों की मौत के बाद आरोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Jan 2024 09:31 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 Jan 2024 09:31 AM IST
सार

चचेरे भाई ने जमीन के विवाद में शराब में जहर देकर एक भाई को मारने की साजिश रची, लेकिन शराब पीते समय दूसरा भाई भी आ गया। जहरीली शराब पीने बैठ दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Khandwa News: Cousin killed two brothers by mixing pesticide in liquor
घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में जमीन के चंद रुपयों को लेकर हुए विवाद में युवक ने अपने ही चचेरे दो भाइयों की हत्या कर दी। साजिशन वह एक भाई की हत्या करना चाह रहा था, लेकिन उसके रचाये खेल में दूसरा भाई अचानक ही शामिल होकर जान से हाथ गंवा बैठा। 
विज्ञापन


हत्यारोपी संदीप ने गांव से शराब की बोतल खरीदकर उसमें कीटनाशक दवा मिलाकर अपने भाई को पीने के लिए दे दी। शराब पीने के 72 घंटों के भीतर ही दोनों भाइयों की मौत हो गई। शक के आधार पर पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपनी साजिश का खुलासा कर दिया, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर और पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


खंडवा के आनंद नगर क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पीछे रहने वाले रवि पाल और प्रदीप पाल की जहरीली शराब पीने के बाद पिछले दिनों अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद हुई पुलिस इन्वेस्टिगेशन में पता चला कि शराब, जिसने खरीदी थी वह मृतक का ही चचेरा भाई संदीप है। पुलिस के शक की सुई संदीप पर घटना वाले दिन से ही टिकी हुई थी, क्योंकि शराब में जहर मिलाने की बात सामने आई तो शराब की बोतल खरीदने वाला संदीप ही था। इसी बिंदु पर पुलिस ने संदीप से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर खंडवा एएसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि मोघट थाना अंतर्गत यह घटनाक्रम हुआ है। इनमें रवि, संदीप और प्रदीप यह तीन भाई हैं, जिनमें से एक कजिन ब्रदर है। इस प्रकरण में पुलिस धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 


जमीन को लेकर पैसे की डिमांड का था विवाद
एसपी तारणेकर ने बताया कि प्रथम दृष्टिया इस मामले में पैसे का विवाद सामने आ रहा है। जमीन से संबंधित विवाद था, जिसको लेकर वह पैसे की डिमांड करता था। हालांकि और भी बातें सामने आ रही हैं, जो अभी जांच में हैं। जांच पूरी होने के बाद ही उसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed