फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Mutilated body of a youth found on railway platform, committed suicide

Khandwa : रेलवे प्लेटफार्म पर मिला युवक का कटा शव, ट्रेन के सामने कूद कर दी जान, यूपी का रहने वाला था

Sat, 27 Jul 2024 08:58 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 27 Jul 2024 08:58 AM IST
सार

खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 की बीच मे युवक की लाश मिली। सूचना पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ ने प्रारंभिक जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। युवक के आत्महत्या करने की बात सामने आई है।

विज्ञापन
Khandwa: Mutilated body of a youth found on railway platform, committed suicide
खंडवा स्टेशन पर मिला युवक का कटा हुआ शव

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा रेलवे जंक्शन पर एक दुखद घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की ट्रेन से कटने के चलते मौत हो गई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से ट्रेन के गुजरने के बाद अचानक युवक का शव देखकर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। तुरंत जीआरपी और आरपीएफ के सुरक्षाकर्मीयों को सूचना दी गई। शुरुआत में यह हादसा है या आत्महत्या इसे लेकर संशय बना हुआ था। लेकिन, प्रारंभिक जांच में साफ हुआ किया युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। मृतक युवक उत्तर प्रदेश  का निवासी है। जीआरपी मामले की की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 2 और 3 की बीच मे युवक की लाश मिली। जिसके तुरंत बाद जीआरपी और आरपीएफ स्टाफ को सूचना दी गई। दोनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रारंभिक जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


युवक की हरकतें थीं मानसिक विक्षिप्त की तरह
जीआरपी के जांच अधिकारी कमल किशोर के अनुसार युवक की पहचान नरेश पाल निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जिसने ट्रेन क्रमांक 07055 हिसार स्पेशल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक दोपहर से ही प्लेटफॉर्म क्रमांक 2 पर घूम रहा था, उसकी हरकतें मानसिक विक्षिप्त की तरह असामान्य थीं। इस दौरान हिसार स्पेशल नॉन स्टॉप ट्रेन के गुजरते समय युवक नीचे कूद गया और ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जीआरपी पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खंडवा जिला अस्पताल भिजवाया गया है, आज हां शनिवार को उसका पीएम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed