फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: Bus going to Burhanpur overturns while overtaking, more than 25 injured

Khandwa: बुरहानपुर जा रही बस ओवरटेक करने में पलटी, एक की मौत, 25 से अधिक घायल

Wed, 24 Jul 2024 09:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 24 Jul 2024 09:14 PM IST
सार

खंडवा जिले में बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। इसमें 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। मरने वालों की संख्या स्पष्ट नहीं है, पर एक की मौत की पुष्टि हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Khandwa: Bus going to Burhanpur overturns while overtaking, more than 25 injured
खंडवा से बुरहानपुर जा रही बस पलट गई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस पलट गई। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। 25 से अधिक मुसाफिर घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक करीब 8:30 बजे खंडवा से बुरहानपुर जा रही आर्य बस क्रमांक एमपी 12 P 1144 दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि बस तेज रफ्तार में थी, जो कि ओवरटेक करने के चलते पलटी खा गई। दुर्घटना के बाद मौके पर बस में सवार लोगों की चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि बस दुर्घटना में करीब 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। वहीं एक व्यक्ति की इसमें मौत भी हुई है। वह साधू वेश में था। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से खंडवा लाया गया। बड़ी संख्या में घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान नगर से भी कई युवा मदद के लिए जिला अस्पताल में मौजूद हैं। पुलिस ने फिलहाल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की है, साथ ही शहर की मोघट थाना पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए है। बताया जा रहा है कि करीब 10 एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला अस्पताल लाया जा रहा है। 
विज्ञापन


बस में सवार घायलों ने बताया कि बस खंडवा से बुरहानपुर की ओर जा रही थी, इस दौरान जिला मुख्यालय से कुछ दूर निकलते ही ग्राम पंजरिया के पास बस पलटी खा गई। हालांकि बस तो सामान्य स्पीड में ही चल रही थी लेकिन सड़क पर आए एक स्पीड ब्रेकर पर से गुजरते ही उनकी बस पलटी खा गई। जिस समय दुर्घटना हुई उस समय बस में करीब 60 से 70 लोग सवार थे, जिन्हें किसी तरह बस की खिड़कियों से बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल खंडवा लाया गया। लगभग 30 घायल हुए हैं। वहीं जगदीश नाथ पिता अम्बरू नाथ (50) निवासी गोगांवा, जिला खरगोन की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed