फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   India rich architectural styles will be seen in Advaita Lok Adi Shankaracharya statue unveiling

Adi Shankaracharya: अद्वैतलोक में दिखेगी भारत की समृद्ध स्थापत्य शैलियां, प्रतिमा अनावरण के साथ होगा शिलान्यास

Sat, 16 Sep 2023 06:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 16 Sep 2023 06:20 AM IST
सार

अद्वैत दर्शन की जानकारी देने के लिए शोधार्थियों-विद्यार्थियों के लिए चार शोध केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। यह केंद्र आदि गुरु शंकराचार्य  के चार शिष्यों के नाम पर आधारित होंगे। अद्वैत वेदांत आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय संस्थान के प्रांगण के अंतर्गत यह चार शोध केंद्र रहेंगे।

विज्ञापन
India rich architectural styles will be seen in Advaita Lok Adi Shankaracharya statue unveiling
adi shankaracharya

विस्तार

आदि शंकराचार्य की ज्ञानस्थली ओंकारेश्वर में 18 अगस्त को शंकरावतरणं कार्यक्रम में प्रतिमा अनावरण के साथ ही अद्वैत लोक शिलान्यास का पूजन कार्यक्रम भी होगा। मांधाता पर्वत पर स्थित अद्वैत लोक संग्रहालय में कारीगरों की कला का अनुपम दर्शन होगा। इसके साथ ही लोग भारतीय स्थापत्य कला का अनुभव कर पाएंगे। यह एकात्म धाम विविध क्षेत्रों की स्थापत्य कलाओं की पुरातात्विक शैली से प्रेरित रहेगा। धाम में मंदिर की वास्तुकला नागर शैली रहेगी। इसके साथ ही पारंपरिक वास्तुशिल्प तत्त्वों जैसे स्तंभ और छतरियों का उपयोग किया जाएगा। अद्वैत लोक में ठोस पत्थर की चिनाई और पाषाण की सहायता से निर्मित कारीगरी देखने को मिलेगी। आचार्य शंकर के जीवन प्रसंगों को भित्तिचित्रों और मूर्तियों के माध्यम से चित्रित किया जाएगा।

विज्ञापन

अद्वैत दर्शन की जानकारी देने के लिए शोधार्थियों-विद्यार्थियों के लिए चार शोध केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं। यह केंद्र आदि गुरु शंकराचार्य  के चार शिष्यों के नाम पर आधारित होंगे। अद्वैत वेदांत आचार्य शंकर अंतरराष्ट्रीय संस्थान के प्रांगण के अंतर्गत यह चार शोध केंद्र रहेंगे। इनके नाम हैं-अद्वैत वेदांत आचार्य पद्मपाद केंद्र, आचार्य हस्तमलक अद्वैत विज्ञान केंद्र, आचार्य सुरेश्वर सामाजिक विज्ञान अद्वैत केंद्र, आचार्य तोटक साहित्य अद्वैत केंद्र।

विज्ञापन

शोध केंद्र की स्थापत्य शिल्प कला में नागर, द्रविड़, उडि़या, मारू गुर्जर, होयसला, उत्तर भारतीय–हिमालयीन और केरल मंदिर स्थापत्य सहित पारंपरिक वास्तुकला शैलियों की शृंखला सम्मिलित होंगी। अद्वैत वेदांत आचार्य पद्मपाद केंद्र, भारत के पूर्वी क्षेत्र की संरचनात्मक शैली से प्रेरित होगी, वहीं, पुरी के जगन्नाथ मंदिर की संरचना से आचार्य सुरेश्वर सामाजिक विज्ञान अद्वैत केंद्र की वास्तुकला द्रविड़ शैली से प्रेरित रहेगी, शृंगेरी शारदापीठम और आसपास के मंदिरों से वास्तुकला सामिप्य रखने वाला गुजरात में स्थित द्वारका मंदिर, आचार्य हस्तमलक अद्वैत विज्ञान केंद्र की संरचना का मूल रहेगा। आचार्य तोटक साहित्य अद्वैत केंद्र की संरचना उत्तर भारत की स्थापत्य शैली में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed