फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar: Shri Mamleshwar Temple Committee first meeting Development-arrangements discussed live darshan

Omkareshwar News: श्री ममलेश्वर मंदिर समिति की पहली बैठक में विकास-व्यवस्थाओं पर मंथन, जल्द होंगे लाइव दर्शन

Tue, 29 Jul 2025 04:31 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 29 Jul 2025 04:31 PM IST
सार

Omkareshwar News: कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने बैठक में बताया कि ममलेश्वर मंदिर की वेबसाइट बना ली गई है और अब वेबसाइट के माध्यम से मंदिर से संबंधित जानकारी कहीं भी बैठकर प्राप्त की जा सकती है। साथ ही कुछ ही दिनों में लाइव दर्शन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ।

विज्ञापन
Omkareshwar: Shri Mamleshwar Temple Committee first meeting Development-arrangements discussed live darshan
श्री ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की हुई प्रथम बैठक

विस्तार

खंडवा के ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर मंदिर की नवगठित प्रबंधन समिति की पहली बैठक सोमवार को एकात्म धाम परियोजना कार्यालय के सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, सुरक्षा और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। इंदौर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह स्पष्ट किया कि मंदिर में वर्षों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा। श्रावण मास में निकलने वाली भगवान ज्योतिर्लिंग की सवारी के दौरान गुलाल उड़ाने पर लगी हालिया पाबंदी के संदर्भ में उन्होंने यह आश्वासन दिया।

विज्ञापन

 
परंपराओं का होगा पालन, पाबंदी को लेकर संतों का विरोध
उल्लेखनीय है कि एक दिन पूर्व मंदिर प्रशासक एवं पुनासा एसडीएम शिवम प्रजापति ने श्रावण सोमवार की सवारी में गुलाल उड़ाने पर प्रतिबंध लगाया था, जिसे संतों ने सनातन परंपरा के खिलाफ बताते हुए विरोध जताया था। अब कमिश्नर की ओर से आए स्पष्ट संकेत से परंपराओं के सम्मान की बात दोहराई गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Betul News: उफनती नदी के बीच प्रसव पीड़ा, बैलगाड़ी बनी जिंदगी का सहारा; वायरल वीडियो ने खोली विकास की पोल
 
मंदिर के विकास की दिशा में पुरातत्व विभाग की भूमिका
बैठक में तय हुआ कि ममलेश्वर मंदिर परिसर के विकास कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट के अनुसार ही किए जाएंगे। इसके लिए अगली बैठक में ASI के अधिकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के आधार पर मंदिर परिसर की साज-सज्जा, संरक्षण और सुविधा विस्तार की योजनाएं तैयार की जाएंगी।


श्री ममलेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की हुई प्रथम बैठक
 
सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और कंट्रोल रूम
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा को देखते हुए मंदिर परिसर में CCTV कैमरे लगाए जाएंगे और एक कंट्रोल रूम की स्थापना भी की जाएगी। साथ ही प्रबंधन समिति के सहयोग से स्थानीय अधिकारियों की एक कार्यकारी समिति भी गठित की जाएगी, जो हर माह बैठक कर व्यवस्थाओं की समीक्षा करेगी। मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक प्रत्येक तीन माह में आयोजित होगी।
 
अब घर बैठे होंगे ‘ममलेश्वर’ के लाइव दर्शन
जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने जानकारी दी कि ममलेश्वर मंदिर की वेबसाइट बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही वेबसाइट के जरिए देश-विदेश में बैठे श्रद्धालु मंदिर के लाइव दर्शन कर सकेंगे। साथ ही शीघ्र दर्शन, पार्थेश्वर पूजन, कालसर्प दोष निवारण पूजन और जलाभिषेक जैसी विशेष सेवाओं की ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी।

यह भी पढ़ें- Sehore: भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कुलांस नदी खतरे के निशान से ऊपर; कई गांव जलमग्न, स्कूलों में छुट्टी
 
पूजा-पद्धति, मानदेय और दर्शन व्यवस्था पर भी हुई चर्चा
बैठक में मंदिर में पूजा के समय और रीति-रिवाजों को सुव्यवस्थित रखने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके अलावा, दर्शनार्थियों के लिए लाइन प्रबंधन, प्रोटोकॉल व्यवस्था, मंदिर कर्मचारियों के मानदेय और मंदिर परिसर में विकास कार्यों को पारदर्शी ढंग से कराने की प्रक्रिया जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सुझाव लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed