फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Congress councilors beg for development of ward in Khandwa

Khandwa: खंडवा में पार्षदों का अनोखा विरोध; भीख मांगकर जुटाया धन नगर निगम के खजाने में जमा कराया, जानें मामला

Thu, 01 Feb 2024 02:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 01 Feb 2024 02:08 PM IST
सार

पार्षदों ने कहा कि हमारे वार्डों में नहीं हो रहे विकास के काम। नगर निगम फंड न होने और वित्तीय संकट होने का बहाना बना रहा है।

विज्ञापन
Congress councilors beg for development of ward in Khandwa
भीख मांगते पार्षद। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बुधवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। यहां नगर निगम के सामने कांग्रेस पार्षदों ने भीख मांगी और देर शाम भीख में मिली रकम को नगर निगम के खजाने में जमा करवाया गया। 

विज्ञापन


दरअसल कांग्रेस पार्षदों के आरोप थे कि उनके वार्डों में विकास के कोई कार्य नहीं किया जा रहे हैं और नगर निगम फंड न होने और वित्तीय संकट होने का बहाना बना रहा है। भाजपा से जुड़े पार्षदों के वार्डों में काम करवाए जा रहे हैं। इसलिए हमें इस तरह से पैसा जमा कर नगर निगम के खजाने में जमा करना पड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के प्रदर्शन में निर्दलीय पार्षदों ने भी शामिल होकर निगम के लिए भीख मांगी। खंडवा में कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षदों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए बुधवार को नगर निगम परिसर के बाहर बैठकर हाथों में थाली लिए भीख मांगी। पार्षदों ने चौराहे पर भीख मांगकर इकट्ठा किया पैसा निगम के खजाने में जमा भी करवाया। इस दौरान पार्षदों का आरोप था कि नगर निगम के द्वारा उनके वार्ड में कोई विकास के कार्य नहीं करवाए जा रहे हैं। उनके वार्ड के लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं और इसके उलट केवल भाजपा पार्षदों के वार्ड में ही काम हो रहे हैं। तो वहीं शहर में कई विकास के कार्य ठप पड़े हुए हैं। इसको लेकर हमेशा ही नगर निगम में पैसा नहीं है, ऐसा निगम आयुक्त कांग्रेस के पार्षदों को कहते हैं। 


यहां है अंधेर नगरी चौपट राजा वाली बात
इस अनोखे प्रदर्शन को लेकर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने बताया कि निगम की परिषद के 18 महीने हो चुके हैं। यहां पर पार्षद से लेकर मुख्यमंत्री तक सभी भाजपा के हैं, इसलिए पहले तो यहां कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में भेदभाव कर काम नहीं किया जाता था और अब यह कह रहे हैं कि निगम में वित्तीय संकट है और फंड नहीं है। 

यहां फर्जी बिल लगा कर और भ्रष्टाचार कर नगर निगम को बर्बाद कर दिया गया है। हम कांग्रेस के सभी पार्षद यहां भीख मांगकर पैसा इकट्ठा कर रहे हैं। जिसे नगर निगम के फंड में जमा किया जाएगा और हम बोलेंगे कि हमारे वार्डों में इससे विकास कार्य किया जाएं। भले ही एक-एक छोटा सा स्पीड ब्रेकर ही बना दिया जाए। यहां अंधेर नगरी चौपट राजा वाली बात है। यहां कोई इन लोगों को बोलने वाला नहीं है, इसलिए भ्रष्टाचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed