फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur News Nine Congress Leaders Return To The Fold, Commits Party Government in The Country

Khandwa News: बुरहानपुर के नौ कार्यकर्ताओं का वनवास खत्म, अब बोले- देशभर में बनाएंगे कांग्रेस की सरकार

Sat, 20 Apr 2024 01:01 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 01:01 PM IST
सार

बुरहानपुर में कांग्रेस के नौ कार्यकर्ताओं की पार्टी में वापसी हुई है। इसके बाद उन्होंने कहा कि अब हम भाजपा के 20 साल और कांग्रेस के डेढ़ साल के विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे।  

विज्ञापन
Burhanpur News Nine Congress Leaders Return To The Fold, Commits Party Government in The Country
पार्टी में वापसी की जानकारी देते कांग्रेसी नेता

विस्तार

मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिले में अलग-अलग गुटों में बटी हुई कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से साथ जोड़ने का प्रयास किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इन सभी गुटों में बिखरे और विधानसभा चुनाव के समय से निष्काषित चल रहे कांग्रेसियों को वापस से पार्टी में शामिल लाते हुए उनके निष्कासन को रद्द करने का पत्र जारी कर दिया है। इसके बाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर रणनीति तैयार करने हेतु बुरहानपुर के पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के निवास पर एक बैठक भी आयोजित की गई ।

विज्ञापन


बुरहानपुर जिले में विधानसभा चुनाव के दौरान अल्पसंख्यक प्रत्याशी को टिकट दिए जाने और लगातार हंगामा करने के चलते निष्कासित किए गए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं का निलंबन मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार रद्द कर दिया गया है। इसके बाद निष्कासित नेताओं की कांग्रेस में एक बार फिर से वापसी हुई है। इसे लेकर बाकायदा मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भोपाल स्थित कार्यालय से उपाध्यक्ष संगठन मंत्री राजीव सिंह के नाम से एक पत्र भी जारी किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के दिए निर्देशों का हवाला देते हुए कुल नौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के नाम लिखकर उनके निलंबन को रद्द करने संबंधी पत्र जारी किया गया है ।
विज्ञापन


निष्कासित कार्यकर्ताओं की वापसी को लेकर बुरहानपुर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष रिंकू टांक ने बताया कि पार्टी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है और सभी का पार्टी में पुनः स्वागत है। प्रदेश संगठन के उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने सभी नेताओं की बहाली से संबंधित पत्र विधिवत जारी कर दिया है। इसके बाद पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह के घर पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि अब हम भाजपा के 20 साल और कांग्रेस के डेढ़ साल के विकास के मुद्दे को लेकर जनता के बीच जाएंगे, और बुरहानपुर सहित देशभर में कांग्रेस को आगे बढ़ाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed