{"_id":"66bdc2ecfb1aa867cc0f632e","slug":"saf-jawan-dies-of-heart-attack-during-katni-independence-day-celebration-minister-uday-pratap-singh-2024-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में SAF जवान की मौत, मंत्री को दी सलामी, फायरिंग के बाद सीने में उठा था दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्वतंत्रता दिवस समारोह में SAF जवान की मौत, मंत्री को दी सलामी, फायरिंग के बाद सीने में उठा था दर्द
Thu, 15 Aug 2024 02:27 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Aug 2024 02:27 PM IST
सार
स्वतंत्रता दिवस समारोह में करते समय SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव की हार्ट अटैक से मौत हो गई। फायरिंग करते समय उनके सीने में दर्द शुरू हुआ था। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में एक दुखद घटना घटी। झिंझरी पुलिस लाइन के खेल मैदान में चल रहे समारोह के बीच SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के हार्ट में दर्द होने लगा। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।यह घटना उस समय हुई जब प्रदेश के स्कूल और परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह समारोह में ध्वजारोहण करने के लिए उपस्थित थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस का समारोह चल रहा था। इस दारौन फायरिंग करते समय SAF के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव (55) को अचानक सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ। वह खुद को संभालते हुए बैरक में चले गए। अचानक अधिक गर्मी लगने पर मनोज अपने ड्रेस उतारने लगे और फिर जमीन पर गिर गए। घटना के तुरंत बाद इंस्पेक्टर मिखाइल टोप्पो और SAF के अन्य स्टाफ ने उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिवार की हर संभव मदद करेंगे
SAF के जवान की असामयिक मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार हेड कांस्टेबल मनोज कुमार यादव के परिवार की हरसंभव मदद करेगी। उन्होंने कहा कि शहीद जवान के परिवार को सहायता और सम्मान प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
