फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chhatarpur News ›   Jabalpur: Retired ASP's daughter wanted to become Dean herself after getting Dean killed, conspired with 52-year-old lover

जबलपुर: डीन को मरवाकर खुद डीन बनना चाहती थी रिटायर्ड एएसपी की बेटी, 52 साल के प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश

Wed, 30 Mar 2022 06:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 30 Mar 2022 06:51 PM IST
सार

11 मार्च को मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन प्रो. राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है। जिस पर उनकी हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप है, वो आरती छतरपुर की रहने वाली है। उसके पिता रिटायर्ड एएसपी रहे हैं।

विज्ञापन
Jabalpur: Retired ASP's daughter wanted to become Dean herself after getting Dean killed, conspired with 52-year-old lover
50 वर्षीय प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले पर आरोप है कि उसने ही डीन की जान लेने के लिए गुंडे किराए पर लिए थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

11 मार्च को मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन प्रो. राजवीर सिंह पर हुए जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है। यहीं की 50 वर्षीय प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले पर आरोप है कि उसने ही डीन की जान लेने के लिए गुंडे किराए पर लिए थे। पुलिस ने आरती भटेले के बॉयफ्रेंड के साथ डीन पर गोलियां चलाने वाले एक शूटर और एक अन्य मददगार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रोफेसर डॉ. आरती भटेले और दूसरा शूटर फिलहाल फरार है। जानकारी मिली है कि ये हमला डीन बनने के लिए करवाया गया था।
विज्ञापन


बता दें कि 11 मार्च को शूटर्स ने मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डीन राजवीर सिंह पर कई गोलियां बरसाई थी। हालांकि, डीन हमले में जिंदा बच गए। अब जिस पर उनकी हत्या करवाने की साजिश रचने का आरोप है, वो आरती मध्य प्रदेश के छतरपुर की रहने वाली है। उसके पिता रिटायर्ड एएसपी हैं और भाई पुष्पराज भटेले जबलपुर मेडिकल कॉलेज में रेडियोलॉजिस्ट हैं। आरती जबलपुर वेटरनरी कॉलेज के पैथोलॉजी डिपार्टमेंट में 29 अगस्त 2007 से 17 जनवरी 2014 तक असिस्टेंट प्रोफेसर रही। जबलपुर के सिविल लाइंस थाने में उसने सीनियर्स से झगड़े को लेकर कई शिकायतें भी की थीं। जॉब के दौरान ही उसने Phd पूरी की, जो काफी विवादों में रही। इसे लेकर उसके खिलाफ शिकायतें भी हुई। 2014 में 20 जनवरी को आरती भटेले ने मेरठ कृषि विवि के वेटनरी कॉलेज में पैथोलॉजी डिपार्टमेंट जॉइन किया।
विज्ञापन

 
पुलिस को जांच में पता चला कि डीन का विवाद महिला प्रोफेसर आरती भटेले से चल रहा था। जिसको लेकर विवि में खूब पत्राचार हुआ था। बताया गया कि आरती के संबंध बिल्डर 52 वर्षीय अनिल बालियान से हैं। आरती की शादी हो चुकी है लेकिन पति से तलाक का मामला कोर्ट में है। अनिल अपनी बेटी का एडमिशन कराने के लिए आरती के कॉलेज पहुंचा था। यहां दोनों के बीच मेल-मुलाकात शुरू हुई और दोनों प्यार में पड़ गए। आरती ने प्रेमी अनिल से कहा कि राजवीर सिंह यदि रास्ते से हट जाए, तो मैं डीन बन जाऊंगी। अनिल बालियान को लालच दिया कि उसकी बेटी को यूनिवर्सिटी में नौकरी दे देगी। अनिल बालियान ने अपने साथी प्रॉपर्टी डीलर मुनेंद्र बाना को भी साथ ले लिया। आरती ने डीन के मर्डर के लिए 5 लाख रुपये में उधम सिंह गैंग के शूटर्स को सुपारी दी। 11 मार्च की रात को आरती ने डीन पर हमला कराया था। मेरठ पुलिस अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना, उधम सिंह गैंग के शूटर आशू को अरेस्ट कर चुकी है। आरती और दूसरा शूटर नदीम अभी भी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed