फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Youth pelted stone in Indore's Rangpanchami

Indore: रंगों की गेर में चले पत्थर, सिर पर पत्थर लगने से युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Mon, 13 Mar 2023 07:50 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 07:50 AM IST
सार

इंदौर में इस बार निकली गेर में भी जूते-चप्पल के साथ पत्थर भी चले। पत्थर की चोट से एक युवक घायल हो गया और उसे पुलिस ने एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
Youth pelted stone in Indore's Rangpanchami
रंगपंचमी पर एक युवक को पत्थर मारकर घायल कर दिया, तो पुलिस ने पत्थर फेंकने वाले आरोपी को थाने भेजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेम और भाईचारे के मिसाल मानी जाने वाली इंदौर की गेर में कुछ हुड़दंगी भी शामिल हो जाते हैं और लोगों को नुकसान पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते। इस बार निकली गेर में भी जूते-चप्पल के साथ पत्थर भी चले। पत्थर की चोट से एक युवक घायल हो गया और उसे पुलिस ने एम्बुलेंस में अस्पताल भेजा। जिस वाहन से पत्थर आया था उस पर चढ़कर पुलिस ने पत्थरबाज को भी गिरफ्तार कर लिया और एमजी रोड थाने पहुंचाया। 
विज्ञापन


बता दें कि स्टूडेंट ऋषिराज अपने दोस्तों के साथ गेर देखने आया था। वह राजवाड़ा चौक पर खड़ा था, तभी एक पत्थर तेजी से उसके सिर पर जा लगा। पत्थर लगते ही उसके सिर से खून बहने लगा। उसे तुरंत राजवाड़ा के पुलिस सहायता केंद्र पर लाए और वहां खड़ी एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया। एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी को घायल युवक ने बताया कि एक डीजे के वाहन में बैठे युवक ने पत्थर फेंका है। इसके बाद रघुवंशी चार पुलिस जवानों के साथ वाहन पर चढ़े और पत्थर फेंक रहे युवक सूरज पिता धर्मेंद्र खरे को पकड़ कर चौकी पर ले आए। इसके बाद एमजी रोड थाने के टीआई को बुलाकर आरोपी को उनके हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


चप्पल फेंकने वालों को पकड़ कर बैठाया अस्थाई जेल में 
गेर में जूते-चप्पल भी कुछ हुडदंगी फेंक रहे थे। उन लोगों को दबोचने के लिए भीड़ में पुलिस जवान भी तैनात किए गए थे। गेर के दौरान 20 से ज्यादा युवकों को भीड़ से पकड़ कर पुलिस जवान लाए और राजवाड़ा पुलिस चौकी पर बनी अस्थाई जेल में बैठा दिया। कुछ युवकों की पुलिस ने धुनाई भी की। पकड़े जाने के बाद उनके परिजन और दोस्त छोड़ने की मिन्नतें करते रहे। गेर समाप्त होने के बाद सभी युवकों को पुलिस ने छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed