{"_id":"64913cd8dd8bf46e5f0386f8","slug":"youth-killed-in-indore-in-gambling-dispute-dead-body-was-lying-on-the-road-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore : जुए के विवाद में इंदौर मेें युवक की हत्या, चंदन नगर क्षेत्र में सड़क पर पड़ा था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore : जुए के विवाद में इंदौर मेें युवक की हत्या, चंदन नगर क्षेत्र में सड़क पर पड़ा था शव
Tue, 20 Jun 2023 11:14 AM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Tue, 20 Jun 2023 11:14 AM IST
सार
पुलिस को आशंका है कि जुए के विवाद में उसे उसके साथियों ने ही मौत के घाट उतारा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है ताकि हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान हो सके।
विज्ञापन
चंदन नगर क्षेत्र में युवक की हत्या।
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंदौर शहर के चंदन नगर क्षेत्र में जुए के विवाद में एक युवक की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। हत्या में युवक के दोस्त ही शामिल हैं, लेकिन उनके नाम सामने नहीं आए हैं। जिस युवक की हत्या हुई वह भी आदतन अपराधी था। उस पर कई थानों में केस दर्ज थे।
विज्ञापन
सुबह चंदन नगर की आम वाला गली में लोगों ने नीले रंग की शर्ट पहने युवक को सड़क पर पड़ा देखा। उसके आसपास खून भी बह रहा था। रहवासियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मृतक का नाम टोनी है। वह लोहारपट्टी में रहता है और अक्सर अपने दोस्तों के साथ चंदन नगर क्षेत्र में देखा जाता था। टोनी जुआ खेलने और नशे का भी आदी था। उसकी हत्या मंगलवार सुबह करीब 4 बजे की गई।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस को आशंका है कि जुए के विवाद में उसे उसके साथियों ने ही मौत के घाट उतारा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान हो सके। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों ने फिलहाल किसी पर शंका जाहिर नहीं की है। फिलहाल पुलिस मृतक के दोस्तों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
बजरंग दल कार्यकर्ता की पीठ पर कैंची घोंपी
उधर, राजेंद्र नगर क्षेत्र में बाइक से जा रहे एक युवक मयंक मेहता की पीठ पर अज्ञात बदमाश ने कैंची घोंप दी। इसके बाद हमलावर फरार हो गया। युवक पीठ में धंसी कैंची के साथ ही अन्नपूर्णा रोड स्थित निजी अस्पताल में पहुंचा। डाक्टरों ने सर्जरी कर कैंची निकाली। मयंक बजरंग दल से भी जुड़ा है। जिस युवक ने उसे कैंची मारी वह बगैर नंबर की बाइक पर आया था। पहचान छुपाने के लिए उसने हेलमेट भी पहन रखा था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
