{"_id":"6575725c0a85b8382d017515","slug":"young-men-died-heart-attack-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Heart Attack: दोस्त की शादी में डांस कर रहा था, हार्ट अटैक से मौत, गर्भवती पत्नी करती रही इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Heart Attack: दोस्त की शादी में डांस कर रहा था, हार्ट अटैक से मौत, गर्भवती पत्नी करती रही इंतजार
Sun, 10 Dec 2023 01:40 PM IST
अर्जुन रिछारिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अर्जुन रिछारिया
Updated Sun, 10 Dec 2023 01:40 PM IST
सार
34 साल की उम्र में Heart Attack से युवक की मौत हो गई। सीधी का रहने वाला था। इंदौर में एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी में सेल्समैन था।
विज्ञापन
हार्ट अटैक से हुई मौत।
- फोटो : अमर उजाला, इंदौर
विस्तार
इंदौर में एक युवक की 34 साल की उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दोस्त की शादी में डांस कर रहा था तभी उसकी तबियत बिगड़ी। प्रारंभिक जांच में डाक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है।
तरुण पिता संतोष अग्निहोत्री (34) सीधी का रहने वाला था। वह इंदौर के भमोरी में रहता था और निजी कंपनी में सेल्समैन था। 29 नवंबर को अपने साथियों के साथ एक दोस्त की शादी में उज्जैन गया था। इस दौरान उसने दोस्तों के साथ वहां पर खूब डांस किया। कुछ देर के बाद उसे सीने में दर्द हुआ तो दोस्तों ने आराम करने के लिए उसे मैरिज गार्डन भेज दिया। दोस्तों को लगा कि एसिडिटी के कारण उसे बेचैनी हो रही है। दोस्त दवाई लाए तो खाकर वह लेट गया। करीब एक घंटे बाद दोस्तों ने उसे भोजन के लिए कहा तो वह उठा और हिचकी चलने लगी। इसके साथ ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह नीचे गिर गया। इस पर दोस्त घबरा गए। उन्होंने देखा तो तरुण को यूरिन और मोशन भी हो गए थे। उसे तत्काल उज्जैन के एक अस्पताल ले जाया गया और फिर तुरंत दूसरे अस्पताल ले जाया गया। दोनों अस्पतालों के डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई।
कोई बीमारी नहीं थी, पिता सेना में कमांडेंट
तरुण इंदौर में एक कोल्ड ड्रिंक कंपनी में सेल्समैन था। वह मूल रूप से ततैया गांव (सीधी) का रहने वाला था। उसके पिता सेना में कमांडेट थे। दोस्तों ने उसके परिवार को फोन कर सूचना दी तो उन्होंने कहा कि उसे ब्लड प्रेशर, शुगर या किसी प्रकार की कोई बीमारी नहीं थी। परिवार में किसी को भी हाईपरटेंशन नहीं है। परिवार को दोस्तों की बातों पर विश्वास ही नहीं हुआ।
विज्ञापन
गर्भवती पत्नी करती रही इंतजार
चाचा दीपक अग्निहोत्री के मुताबिक तरुण की पत्नी गर्भवती है। उसकी परिवार से रोज बात होती थी। परिवार में उसका एक बड़ा भाई व बहन भी हैं। घटना के बाद से परिवार गहरे सदमे में है।