फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Yogi Adityanath will come to Indore after five years, will be a star campaigner in the elections too

Indore: पांच साल बाद इंदौर आएंगे योगी आदित्य नाथ, चुनाव में भी होंगे स्टार प्रचारक

Tue, 12 Sep 2023 10:56 PM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अभिषेक चेंडके Updated Tue, 12 Sep 2023 10:56 PM IST
सार

योगी आदित्यनाथ पांच साल बाद इंदौर आ रहे है। इससे पहले वे वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर आए थे और राऊ विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया थ। तब उनका अली और बजरंगबली वाला बयान बड़ा चर्चित हुआ थ। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath will come to Indore after five years, will be a star campaigner in the elections too
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala digital

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इंदौर में भी क्रेज है। वे बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर इंदौर और उज्जैन आ रहे है। वे महाकाल मंदिर में पूजा करने जाएंगे। इसके अलावा छत्रपति शिवाजी के राज्याअभिषेक की वर्षगांठ के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे और शिवाजी सर्कल का लोकार्पण भी करेंगे। इसके अलावा देवी अहिल्या बाई की पालकी में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ पांच साल बाद इंदौर आ रहे है। इससे पहले वे वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में इंदौर आए थे और राऊ विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित किया थ। तब उनका अली और बजरंगबली वाला बयान बड़ा चर्चित हुआ थ। पूरे पांच साल बाद योगी इंदौर आ रहे है। तीन माह बाद होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए योगी भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल रहेंगे। चुनाव के दौरान उनका फिर मालवा निमाड़ में आना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

लोकमाता अहिल्या देवी की पुण्यतिथि पर निकलने वाली पालकी यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो रहे है।उन्होंने अहिल्योत्सव समिति को आने की सहमति दी है। उनके आगमन को देखते हुए समिति ने कार्यक्रम में कुछ फेरबदल करते हुए कार्यक्रम स्थल भी बदला। देवी अहिल्या की पालकी हमेशा की तरह गांधी हाॅल से राजवाड़ा तक निकलेगी, लेकिन कार्यक्रम रवींद्र नाट्य गृह में हो रहा है। उत्सव संयोजक सुधीर देड़गे ने बताया कि यह पहला मौका है कि योगी आदित्यनाथ इंदौर के किसी साामाजिक आयोजन में शामिल हो रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नए सिरे से छापेंगे आमंत्रण पत्र

उत्सव समिति इस बार योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित करने के लिए प्रयासरत थी। उनकी तरफ से सात दिन पहले ही सहमति दी गई। समिति ने आयोजन के आमंत्रण पत्र भी छपवा लिए थे, लेकिन उनका कार्यक्रम तय होने के बाद नए सिरे से आमंत्रण पत्र प्रकाशित करा कर वितरित किए गए। बाद में मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने तीन करोड़ की लागत से तैयार शिवाजी स्टेच्यू और उनके किले की प्रतिकृति का कार्यक्रम भी जुड़वा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed