फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Yogi Adityanath indore visit shivaji maharaj ahilya mata

Yogi Adityanath: सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म, सनातन का अपमान करने वालों का पतन निश्चित - योगी आदित्यनाथ

Wed, 13 Sep 2023 08:47 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Wed, 13 Sep 2023 08:47 PM IST
सार

इंदौर में योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। सनातन पर विवादित टिप्पणी करने वालों को लताड़ा। इंदौर की स्वच्छता की तारीफ की। 
 

विज्ञापन
Yogi Adityanath indore visit shivaji maharaj ahilya mata
INDORE NEWS - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Yogi Adityanath ने इंदौर में सनातन धर्म पर विवादित टिप्पणी करने वालों को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा कि जो हाल रावण, कंस और हिरण्यकश्यप का हुआ था वही हाल इन लोगों को होगा। योगी इंदौर में एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। 
विज्ञापन


भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन
इंदौर में सबसे पहले योगी आदित्यनाथ राजवाड़ा पहुंचे और माता अहिल्या की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वे नाथ मंदिर पहुंचे और यहां मराठी समाज को संबोधित किया। यहां सीएम आदित्यनाथ योगी ने नाथ मंदिर के कार्यक्रम में सनातन को कोसने वालों की जमकर खिंचाई की। योगी ने कहा भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जी 20 में कहा मुझे गर्व है मैं हिंदू हूं। यही सनातन के संस्कार हैं। उन्हें जय श्री राम कहने में, गौ माता की पूजा करने में गर्व महसूस होता है। दूसरी और कई लोग भारत में ही ऐसे हैं जो सनातन को कोसते हैं। ऐसा सनातन से ही हो रहा है। भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप ने भी कहा था कि ईश्वर नहीं हैं। सभी को याद है उनका क्या हश्र हुआ। रावण और कंस ने भी यही गलती की। जो इन राक्षसों के साथ हुआ वही सनातन को कोसने वालों के साथ भी होगा। कई आक्रांता आए और गए लेकिन सनातन धर्म हमेशा चमकता रहा। सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। यह सब याद रख लें। योगी ने एक प्रमुख बात और कही कि भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन धर्म है और जल्द ही यह बात सब जान लेंगे। 
विज्ञापन


जो शिवाजी के सम्मान पर दुःखी हैं उन्हें हम सबक सिखाएंगे
नाथ मंदिर के कार्य़क्रम के बाद योगी शिवाजी प्रतिमा के अनावरण स्थल पर पहुंचे। उन्होंने यहां कहा कि कुछ लोग देश में आज भी एेसे हैं जो शिवाजी, महाराणा प्रताप का सम्मान होने पर दुःखी होते हैं। यह लोग उन लोगों का अनुसरण करते हैं जिन्होंने भारत पर हमला किया था। जो भी इस तरह की सोच रखते हैं हम उन्हें सबक सिखाएंगे। योगी ने कहा कि उप्र में कुछ नेताओं ने मुगल म्यूजियम बनवाया था। वहां भाजपा की सरकार आते ही हमने म्यूजियम का नाम बदलकर शिवाजी म्यूजियम कर दिया। उन्होंने कहा कि भारत का वैभव आज दुनिया देख रही है और हम सभी को इसमें गर्व महसूस करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदौर ने दुनिया में नाम कमाया
यहां पर योगी ने कहा कि इंदौर एेसा शहर है जिसने दुनिया में नाम कमाया है। हम उप्र में इंदौर की ख्याति लगातार सुनते रहते हैं। इंदौर के लोगों ने स्वच्छता में जो मिसाल कायम की है उससे पूरी दुनिया प्रभावित है। इंदौर की माता अहिल्याबाई ने देशभर में मंदिरों का निर्माण कराया और उन लोगों को सबक सिखाया जिन्होंने मंदिरों पर हमले किए। मैं इंदौर के लोगों को बधाई देता हूं कि उन्होंने वह काम किए हैं जिनसे पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed