फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Indore News ›   Yellow box in indore square

Indore: इंदौर के चौराहों पर बने येलो बॉक्स, जानिए क्या है इनका राज

Thu, 21 Dec 2023 10:55 PM IST
अर्जुन रिछारिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: अर्जुन रिछारिया Updated Thu, 21 Dec 2023 10:55 PM IST
सार

इंदौर में ट्रैफिक की व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यह नया प्रयोग किया गया है जो खूब चर्चा में है।

विज्ञापन
Yellow box in indore square
लैंटर्न चौराहे की तस्वीर। फोटो - जयेश मालवीय। - फोटो : अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

इंदौर में बेंगलूरु की तर्ज पर शहर के व्यस्ततम चौराहों पर यलो जंक्शन बॉक्स मार्किंग डलने लगी है। यह मार्किंग आने वाले दिनों में किस तरह लोगों को जाम से निजात दिलाएगी, इसे लेकर पुलिस ने जागरुकता अभियान शुरू कर दिया है। लेंटर्न चौराहे पर इसे लागू किया गया है। जिन चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है, जल्द ही वहां भी यलो जंक्शन बॉक्स मार्किंग नजर आने लगेंगे।

विज्ञापन

 

यह व्यवस्था ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए होती है। जिन चौराहे पर ट्रैफिक का दबाव अधिक होता है, वहां सिग्नल पाइंट की स्टॉप लाइन के बाहर इस बॉक्स को बनाया जाता है। पूरे चौराहे पर बॉक्स बने होते हैं। बॉक्स इसलिए बनाए जाते हैं, ताकि कोई वाहन बीच चौराहे पर फंस गया है या रूका हुआ है तो पीछे वाले वाहन को मार्किंग देख अपने वाहन को सिग्नल पाइंट की स्टॉप लाइन के पहले रोक देना चाहिए।

विज्ञापन

 

ऐसा करने से विपरीत दिशा के सिग्नल खुलते ही वाहनों को चौराहा क्रॉस करने में आसानी होती है। इससे जाम की स्थिति निर्मित नहीं होगी। यलो जंक्शन बॉक्स मार्किंग में वाहन को तभी प्रवेश कराना है, जब एग्जिट यानी चौराहे के दूसरी ओर का पाइंट क्लीयर हो और वहां आसानी से वाहन ले जाया जा सके। इस बीच बिना वाहन रोके चालक को चौराहा क्रॉस करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इंदौर के लैंटर्न चौराहे पर येलो बॉक्स बनाए गए हैं, जल्दी ही इसे अन्य चौराहे पर भी बनाया जाएगा, बेंगलुरु के तर्ज पर इस तकनीक का कितना फायदा होता है यह आने वाले देखने दिनों में देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed