{"_id":"64ce62c106cc4296fc086415","slug":"work-on-doubling-of-ujjain-dewas-railway-line-started-in-mangalia-work-will-be-completed-in-six-months-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indore: उज्जैन-देवास रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम मांगलिया में शुरू, छह माह मेें काम होगा पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Indore: उज्जैन-देवास रेलवे लाइन के दोहरीकरण का काम मांगलिया में शुरू, छह माह मेें काम होगा पूरा
Sat, 05 Aug 2023 08:24 PM IST
अभिषेक चेंडके
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अभिषेक चेंडके
Updated Sat, 05 Aug 2023 08:24 PM IST
सार
उज्जैन, देवास इंदौर के बीच दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इंदौर को नई ट्रेनों की सौगात भी मिल सकती है। रेलवे ने बरलाई से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
मांगलिया क्षेत्र में रेल दोहरीकरण का काम
- फोटो : amar ujala digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोपाल, उज्जैन की तरफ से आने वाले कई ट्रेन इंदौर तक पहुंचने में समय लेती थी,क्योकि एक ही लाइन होने के कारण रेलगाडि़यों को आउटर पर खड़े रहकर हरी झंडी का इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब उज्जैन, देवास, इंदौर रेल लाइन का काम इंदौर शहर वाले हिस्से में शुरू हो गया है। बरलाई और मांगलिया क्षेत्र में ट्रेक का काम शुरू हो चुका हैै। बरलाई में तो विद्युतीकरण के लिए पोल भी लगने लगे है।
विज्ञापन
उज्जैन, देवास इंदौर के बीच दोहरीकरण का काम पूरा होने के बाद इंदौर को नई ट्रेनों की सौगात भी मिल सकती है। रेलवे ने बरलाई से लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन तक रेल लाइन दोहरीकरण का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। उधर लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन के दूसरी तरफ के हिस्से का काम भी शुरू होगा। निर्माण पूरा होने के बाद लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के स्टाॅपेज हो सकेंगे।
विज्ञापन
बारिश में भी जारी है काम
रेलवे ने बरलाइ से इंदौर के बीच दोहरीकरण के काम पर ज्यादा फोकस कर रखा है। इस 20 किलोमीटर के हिस्से में बारिश के बावजूद ट्रेक बिछाने और खंबे लगाने का काम चल रहा है। एमआर-10 ब्रिज तक स्पीपर भी लगाए गए थे। पिछले दिनों रेलवे बोर्ड के चेेयरमेन इंदौर आए थे, उन्होंने भी दोहरीकरण के काम को जल्दी पूरा करने के निर्देश अफसरों को दिए है। इस काम के पूरे होने के बाद इंदौर रेलवे स्टेशन तक रेलगाडि़यों को पहुंचने के लिए कम समय लगेगा।
विज्ञापन
